Loading...

जयपुर

जयपुर

जयपुर में शुक्रवार को हजरत इमाम हुसैन की याद में चालीसवां मनाया गया। शिया समुदाय के अकीदतमंदों ने जंजीरी मातम किया और घरों में मिलाद शरीफ व फातेहा पढ़ी। गरीबों को भोजन कराया गया। कौमी इमाम बारगाह मोहल्ला पन्नीगरान में मजलिस हुई जिसमें मौलाना नाजिश अकबर काज़मी ने इमाम हुसैन की जिंदगी पर तकरीर की। इसके बाद इमाम बारगाह से निकला जुलूस सुभाष चौक होते हुए कर्बला में समापन तक… Read More

डॉ. निधि पटेल ने किया सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण

जयपुर

जयपुर हेरिटेज नगर निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने देर रात शहर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर आमजन से फीडबैक लिया और दुकानों के बाहर गंदगी पाए जाने पर मौके पर ही चालान कटवाए। उन्होंने दुकानदारों को दो डस्टबिन रखने और रात 10 बजे तक दुकान बंद करने के निर्देश दिए। रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए…

ए.आर.वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से बांटे स्कूल बैग 

जयपुर

ए.आर. वेलफेयर फाउंडेशन ने समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जयपुर के बाबू का टीबा स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गरीब बच्चों को निःशुल्क बैग और स्टेशनरी वितरित किए। इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष ए.आर. खान (आईएएस रिटायर्ड) और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। फाउंडेशन शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

default-image

नकली खाद बीज मामलों की जांच के लिए SIT बनाने की मांग की जाएगी – डॉ. किरोड़ीलाल मीणा

जयपुर

जयपुर में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि प्रदेश में नकली खाद और बीज बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन मामलों की गहन जांच के लिए SIT गठित करने की मांग की जाएगी। साथ ही, किसानों को राहत देने के लिए कृत्रिम बारिश की तकनीक अपनाने पर भी विचार चल रहा है, जिसके लिए 18 अगस्त को उड्डयन विभाग से मुलाकात…

हाथी गांव में अनूठा फैशन शो,जोनाली ने पहनी शाही पोशाक, गहने

जयपुर

जयपुर के आमेर स्थित हाथी गांव में हथनी ‘जोनाली’ के जन्मदिन पर अनूठा फैशन शो आयोजित हुआ। जोनाली को शाही पोशाक और गहनों से सजाया गया। इस मौके पर मंत्री अविनाश गहलोत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में हाथियों को पारंपरिक आभूषणों से सजाकर प्रस्तुत किया गया और पर्यटक व स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

दरबार पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस

जयपुर

जयपुर के झोटवाड़ा स्थित दरबार पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद छात्रों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया गया और मिठाई बांटी गई। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोग, पूर्व अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

default-image

मिर्ज़ा आफताब बेग (हिंदुस्तानी) को मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड में प्रदेश संगठन सचिव पद पर नियुक्त किया

जयपुर

जयपुर में ऑल इंडिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीस अहमद कुरैशी ने मिर्ज़ा आफताब बेग (हिंदुस्तानी) को राजस्थान प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति पर राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों ने बधाई दी। बोर्ड ने विश्वास जताया कि वे शरीयत और संविधान के अनुसार काम करते हुए संस्था को मजबूत बनाएंगे।

राजलक्ष्मी महिला बैंक में सीईओ मोहम्मद इकबाल खान ने किया ध्वजारोहण

जयपुर

जयपुर स्थित राजलक्ष्मी महिला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के मुख्यालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सीईओ मोहम्मद इकबाल खान ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर चेयरमैन नंदिता राज, डिप्टी मेयर असलम फारुखी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैंक की स्थापना 1996 में हुई थी, जिसका संचालन पूरी तरह महिलाओं के हाथों में है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए बैंक सभी ऋण महिलाओं को ही देता है और खाताधारकों…

ख्वाजा गरीब नवाज अमन कमेटी ने बड़े धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

जयपुर

जयपुर के झोटवाड़ा में ख्वाजा गरीब नवाज अमन कमेटी ने 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति से मनाया। संजय नगर-बी सामुदायिक केंद्र पर आयोजित इस समारोह में पूर्व पुलिस अधिकारी इस्माइल खान ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, कविताएं और सामुदायिक एकता का संदेश गूंजा। समारोह में हिदायत खान धोलिया, दौलत खान, फारूक खान गनेडी, हाजी मकसूद खान, मंजू शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

default-image

79वा स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी चौपड़ पर 72 साल पुरानी परम्परा निभाते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अलग-अलग ध्वजारोहण किया। भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, जबकि कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ध्वजारोहण किया। रामगंज चौपड़ पर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने झंडा फहराया। रहमानी स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर कार्यक्रम को…

1 17 18 19 20 21 126