Loading...

Trending Now

Home Trending Now

बारां

बारां में 27 सितंबर को अंजुमन मैरिज हॉल में शिक्षा एवं कंप्यूटर अनुदेशक का जिला स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. शमशाद अहमद, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और जिलेभर के शिक्षक शामिल हुए। शिक्षक सम्मेलन में शिक्षा के सुधार, अल्पसंख्यक शिक्षा और बच्चों को डिजिटल से खेलों की ओर लाने पर चर्चा हुई। Read More

मेघवाल जनकल्याण समिति की बैठक में जिलाध्यक्ष जगदीश मेघवाल व कोषाध्यक्ष गंगाधर निर्मल को सौंपा चार्ज

बारां

बारां (रॉयल पत्रिका): बाबा रामदेव मेघवाल जनकल्याण समिति की बैठक जिलाध्यक्ष जगदीश मेघवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम मेघवाल ने नए जिलाध्यक्ष को चार्ज सौंपा, जबकि कोषाध्यक्ष गंगाधर निर्मल को भी पदभार सौंपा गया। डोल ग्यारस पर निकाली गई देवविमान यात्रा के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। जिला कार्यकारिणी और समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलेक्टर ने किया ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण

हनुमानगढ़

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने नुकेरा और संगरिया में “ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर 2025” का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन से संवाद कर फीडबैक लिया और विभागीय स्टॉलों की प्रगति जानी। शिविरों में लाभार्थियों को भूखंड पट्टे, आवास योजना के चैक और अन्य दस्तावेज प्रदान किए गए।

default-image

जिला कलक्टर ने किया शिविरों का निरीक्षण

बारां

जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बारां जिले के अटरु और मंडोंला में आयोजित सेवा शिविरों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी लापरवाही की अनुमति नहीं होगी और लंबित मामलों का त्वरित समाधान किया जाए।

झालावाड़ राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्यवाही

झालावाड़

झालावाड़ (रॉयल पत्रिका) – राजस्थान पुलिस ने जिले में बढ़ती वाहन चोरी और नकबजनी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। इसमें थाने कोतवाली, बकानी, सदर और झालरापाटन की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की। पुलिस ने शहर झालावाड़, थाना सदर, झालरापाटन, कोटा और अन्य स्थानों से चोरी की गई 30 मोटरसाइकिलें बरामद की और 2 वाहन चोर व 2 दलालों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में सक्रिय…

एड. अन्सार इन्दौरी को चेंज मेकर अवार्ड

कोटा

मानवाधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट अंसार इन्दौरी को देशभर के 100 बदलाव लाने वाले व्यक्तियों में शामिल किया गया। उन्हें यह चेंज मेकर अवॉर्ड उनके वंचित समुदाय के अधिकारों और मानवाधिकारों के संरक्षण में अद्वितीय योगदान के लिए दिया गया। एसोसियेशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स हर वर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा और मानवाधिकार संरक्षण में योगदान देने वाले व्यक्तियों का चयन करती है। पुरस्कार समारोह हैदराबाद में आयोजित होगा। अंसार इन्दौरी ने कहा…

default-image

अफवाहों से आहत, अंजुमन सदर माजिद सलीम ने पद से दिया इस्तीफ़ा

बारां

मदरसा अंजुमन इस्लामिया बारां के सदर माजिद सलीम ने अफवाहों से आहत होकर अपने पद से इस्तीफ़ा देने का निर्णय लिया। उन्होंने संस्था की सेवा और बच्चों की उन्नति में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जैसे 9 बीघा जमीन अधिग्रहण, मंगरोल रोड की जमीन सुरक्षा, और विधायक कोष से 22.50 लाख रुपये में मैरिज हॉल निर्माण। हालांकि, संस्था के सदस्यों ने उनके इस्तीफ़े को खारिज करते हुए उन्हें पद पर…

गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन (GIO) द्वारा सीरत प्रतियोगिता का सफल आयोजन

बारां

बारां में 28 सितंबर को गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन (GIO) द्वारा आयोजित सीरत प्रतियोगिता में 96 लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता पैगंबर मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के जीवन और आदर्शों पर आधारित थी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को नकद, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में इस्लामी मूल्यों और सामाजिक नैतिकता को बढ़ावा देना था।

किसानों एवं आमजन से जुड़ी समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

बारां

बारां जिले में किसानों और आमजन से जुड़ी समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना आयोजित किया। धरने में हजारों किसान, आमजन और कांग्रेस नेता शामिल हुए। धरने के दौरान किसानों की बर्बाद हुई फसलों, मुआवजे की मांग, बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा और चिकित्सा जैसी मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने…

default-image

ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर में कार्यवाही

जयपुर

जयपुर में पुलिस ने ऑपरेशन "क्लीन स्वीप" के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करों रोहित और काजल सांसी को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 31 ग्राम स्मैक और 3.2 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों द्वारा छोटी पूड़ियों में स्मैक और गांजा बेचने की जानकारी मिली। मामला पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 8/20 और 8/21 के तहत दर्ज किया गया है।

1 2