Loading...

जिला कलक्टर ने किया शिविरों का निरीक्षण

बारां

Follow us

Share

लाभार्थियों को किया पट्टों का वितरण

बारां.(रॉयल पत्रिका) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार राज्य सरकार के सेवा पर्व पखवाड़े के अंतर्गत जिलेभर में आयोजित हो रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर आमजन के लिए राहतकारी सिद्ध हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने नगर पालिका अटरु, ग्राम पंचायत दड़ा, पंचायत समिति अटरु तथा ग्राम पंचायत मंडोंला में आयोजित सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया तथा जरूरतमंद पात्र परिवारों को पट्टे वितरित किए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि सेवा शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उनके गांव-गांव तक पहुंचाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविरों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य सरकार  की ओर से आयोजित इन शिविरों में राजस्व, चिकित्सा, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज करवाईं। इस अवसर पर मंडोंला सरपंच (प्रशासक) आशीष नागर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement

नगरपालिका ऑपरेटर को हटाने व ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस जारी-

Advertisement

जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों की अत्यधिक पेंडेंसी पर गंभीरता जताई। उन्होंने नगर पालिका अटरु के संबंधित ऑपरेटर को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में ग्राम पंचायत दडा के ग्राम विकास अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति चारागाह भूमि में जारी करने तथा प्रथम किस्त का हस्तांतरण करने पर नाराजगी जताई। कलक्टर ने इसे गंभीर त्रुटि मानते हुए संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।