Loading...

शिक्षा

Home शिक्षा

बारां

बारां में 27 सितंबर को अंजुमन मैरिज हॉल में शिक्षा एवं कंप्यूटर अनुदेशक का जिला स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. शमशाद अहमद, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और जिलेभर के शिक्षक शामिल हुए। शिक्षक सम्मेलन में शिक्षा के सुधार, अल्पसंख्यक शिक्षा और बच्चों को डिजिटल से खेलों की ओर लाने पर चर्चा हुई। Read More

गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन (GIO) द्वारा सीरत प्रतियोगिता का सफल आयोजन

बारां

बारां में 28 सितंबर को गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन (GIO) द्वारा आयोजित सीरत प्रतियोगिता में 96 लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता पैगंबर मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के जीवन और आदर्शों पर आधारित थी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को नकद, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में इस्लामी मूल्यों और सामाजिक नैतिकता को बढ़ावा देना था।

यादव समाज के बच्चों के लिए लाइब्रेरी भवन जल्द होगा चालू

चौमूं

चौमूं तहसील अध्यक्ष सुभाष डागर ने यादव समाज के बच्चों के लिए लंबे समय से बंद लाइब्रेरी भवन को जल्द चालू कराने की जानकारी दी। भवन की साफ-सफाई, लोहे के चैनल गेट और अन्य जरूरी कार्य शुरू कर दिए गए हैं। समाज के भामाशाहों ने योगदान देकर बच्चों के लिए सुविधा सुनिश्चित की है।

default-image

शाहपुरा विधायक ने की देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन नियुक्ति की माँग

मनोहरपूर 

शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय, पिपलोद में पूर्णकालिक वार्डन नियुक्त करने की मांग की है। वर्तमान में विद्यालय में केवल तीन महिला शिक्षक हैं, जिनमें से एक को अतिरिक्त दायित्व के रूप में वार्डन बनाया गया है, जिससे शिक्षण और छात्रावास व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

सानिया खान का एमबीबीएस ‌के लिए पुणे महाराष्ट्र मेडिकल कॉलेज में चयन

चूरू

चूरू की साजिया खान ने NEET 2025 में सफलता प्राप्त कर पुणे, महाराष्ट्र के MCSC मेडिकल कॉलेज में MBBS में प्रवेश पाया। परिवार में खुशी का माहौल है।

विद्यालय में 30 वाटर कैम्पर भेंट किए गए

चूरू

चूरू में इंसानियत एकता सेवा समिति ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय को 30 वाटर कैम्पर भेंट किए। समिति संस्थापक करामत खान ने बताया कि विद्यालय में कैम्पर की आवश्यकता थी जिसे समिति ने पूरा किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य नियाज मोहम्मद ने समिति का आभार जताया।

default-image

69 वीं जिला स्तरीय बालिका तैराकी स्पर्धा में फलक, साराह, सुमेय्या ने जीता गोल्ड मेडल

चूरू

चूरू जिले में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में एजुकेशन एरा एकेडमी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। फलक अंसारी, साराह अंसारी और सुमय्या अंसारी ने तैराकी में गोल्ड मेडल जीते, जबकि सादिया अंसारी ने कराटे में पहला स्थान हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया।

प्रतापपुरा बालिका उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूल की बेटियां अब बालवाहिनी से पहुंचेगी विद्यालय

सांचौर

जालौर जिले के सांचौर के प्रतापपुरा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को अब सुरक्षित व नि:शुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। भामाशाह जितेंद्र कुमार चौधरी व तुलसाराम चौधरी ने विद्यालय के लिए स्कूल बस भेंट की है जिसका खर्च भी वे स्वयं उठाएंगे। विधायक जीवाराम चौधरी ने नए कक्षाओं का शिलान्यास किया और विद्यालय में टीवी, कंप्यूटर व कुलर उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रशासन और समाज…

सात शिक्षक बर्खास्त,15 वर्षों से गायब थे

जयपुर

जयपुर: शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को 15 वर्षों से गैर हाजिर 7 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। इनमें 6 शिक्षिकाएं शामिल हैं। हर साल नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सूची मिलने के बाद विभाग ने बर्खास्तगी का आदेश जारी किया।

default-image

शिक्षा के अधिकार के खिलाफ एंट्रेंस टेस्ट

नई दिल्ली

नई दिल्ली के 11 वर्षीय छात्र जनमेश सागर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर CM स्कूलों में छठवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा में दाखिले के लिए अनिवार्य एंट्रेंस टेस्ट को चुनौती दी है। उनका कहना है कि यह टेस्ट बच्चों के मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन करता है। दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत मुख्यमंत्री श्री स्कूल योजना के तहत उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा…

1 2 3 22