Loading...

चुरू

चूरू

चूरू में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक भंवर लाल जल और पर्यवेक्षक भगवान सैनी का उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अभिनंदन किया गया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक कुमार अजय ने दोनों की सेवा भाव और निष्ठा की सराहना की। विभाग के अन्य अधिकारियों ने उनके विनम्र व्यवहार और साहित्यिक योगदान की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार ने किया। Read More

सानिया खान का एमबीबीएस ‌के लिए पुणे महाराष्ट्र मेडिकल कॉलेज में चयन

चूरू

चूरू की साजिया खान ने NEET 2025 में सफलता प्राप्त कर पुणे, महाराष्ट्र के MCSC मेडिकल कॉलेज में MBBS में प्रवेश पाया। परिवार में खुशी का माहौल है।

विद्यालय में 30 वाटर कैम्पर भेंट किए गए

चूरू

चूरू में इंसानियत एकता सेवा समिति ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय को 30 वाटर कैम्पर भेंट किए। समिति संस्थापक करामत खान ने बताया कि विद्यालय में कैम्पर की आवश्यकता थी जिसे समिति ने पूरा किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य नियाज मोहम्मद ने समिति का आभार जताया।

default-image

69 वीं जिला स्तरीय बालिका तैराकी स्पर्धा में फलक, साराह, सुमेय्या ने जीता गोल्ड मेडल

चूरू

चूरू जिले में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में एजुकेशन एरा एकेडमी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। फलक अंसारी, साराह अंसारी और सुमय्या अंसारी ने तैराकी में गोल्ड मेडल जीते, जबकि सादिया अंसारी ने कराटे में पहला स्थान हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया।

जिले की लालासर गांव में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

चूरू

चूरू जिले के लालासर गांव में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह के पौत्र व शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह संधू, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, डीडीपीआर कुमार अजय, गायक रोनी रमन सहित कई अतिथि मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के…

ढाढर में चिकित्सा शिविर आयोजित

चूरू

ढाढर पीएचसी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश एवं अन्य अधिकारीयों ने किया। 160 रोगियों को दंत, नेत्र और ईएनटी विशेषज्ञों ने परामर्श और दवा दी। पोषण किट वितरण भी किया गया।

default-image

राजस्थान कायमखानी महासभा का‌ प्रथम भामाशाह सम्मान समारोह 2025 ‌सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

चूरू

चूरू में राजस्थान कायमखानी महासभा द्वारा आयोजित प्रथम "भामाशाह सम्मान समारोह 2025" में 95 भामाशाहों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रफीक मंडेलिया और विधायक हाकम अली खान ने समारोह का शुभारंभ किया। समाज के प्रबुद्ध जनों और ग्रामीणों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सफल रहा।

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायकों पर एक्स्ट्रा कैमरे लगाने के विरोध में प्रदर्शन

चूरू

चूरू में जिला कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान विधानसभा में एक्स्ट्रा कैमरे लगाने के विरोध में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह कदम पारदर्शिता के नाम पर विधायकों की निजता भंग करने और उन पर अनावश्यक निगरानी रखने की कोशिश है। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और जमकर नारेबाजी की।

भाजपा द्वारा चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया

चूरू

चूरू जिला मुख्यालय पर भाजपा के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिलाध्यक्ष अख्तर खांन के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया। सैकड़ों युवाओं ने इसमें रक्तदान किया। विधायक हरलाल सहारण और भाजपा नेताओं ने उपस्थित रहकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। नेताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और डबल इंजन सरकार हर वर्ग के लिए लोककल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कार्यक्रम में…

default-image

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता परीक्षा संपन्न

चूरू

चूरू ब्लॉक में नवभारत साक्षरता उल्लास कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मकता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई। इस परीक्षा में 127 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8144 नवसाक्षरों ने भाग लिया। परीक्षा का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के उन लोगों के ज्ञान का मूल्यांकन करना था, जो किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह गए और अब साक्षरता, संख्यात्मकता व डिजिटल ज्ञान हासिल कर रहे हैं।

1 2 3 21