हाथी गांव में अनूठा फैशन शो,जोनाली ने पहनी शाही पोशाक, गहने
मंत्री अविनाश गहलोत पहुंचे कार्यक्रम में
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। जयपुर के आमेर स्थित हाथी गांव में रविवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब हथनी ‘जोनाली’ के जन्मदिन के अवसर पर एक अनूठा फैशन शो आयोजित किया गया। इस मौके पर जोनाली को शाही अंदाज में सजाया गया, उसे खास तौर पर तैयार की गई शाही पोशाक और चमचमाते गहनों से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में हथिनी के साथ अन्य हाथियों को भी रंग-बिरंगी सजावट और पारंपरिक आभूषण पहनाकर प्रस्तुत किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह शाही और उत्सवमय हो गया। फैशन शो में हथिनी ने रैंप पर अपनी शाही चाल से सबका दिल जीत लिया। इस विशेष अवसर पर राजस्थान सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत भी मौजूद रहे और उन्होंने हाथी गांव की इस परंपरा की सराहना की। कार्यक्रम में स्थानीय लोग, पर्यटक और हाथी प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल हुए और हथनी जोनाली के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
