राजलक्ष्मी महिला बैंक में सीईओ मोहम्मद इकबाल खान ने किया ध्वजारोहण
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। दी राजलक्ष्मी महिला अरबन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के त्रिपोलिया बाजार स्थित मुख्यालय में 79वें स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में शुक्रवार को बैंक के सीईओ मोहम्मद इकबाल खान ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बैंक की चेयरमैन नंदिता राज, नगर निगम हेरिटेज के डिप्टी मेयर असलम फारुखी, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड-30 शाकिर खान, हरीश उदवानी, निदेशकगण, बैंक अधिकारी, कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। बैंक सीईओ मोहम्मद इकबाल खान ने बताया कि बैंक की स्थापना 1996 में हुई थी। जिसके संचालक मंडल में सभी डायरेक्टर महिलाएं है तथा स्टाफ में भी अधिकांश महिलाएं हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए बैंक प्रबंधन की ओर से समस्त ऋण भी महिलाओं को ही दिया जाता हैं। बैंक में जमा कराई गई सभी अमानतें अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों की भांति डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन मुंबई द्वारा बीमित किया जाता हैं। जिससे खाताधारकों की राशि सुरक्षित रहती हैं। बैंक केंद्रीय सहकारी प्रतिभूतियों में निवेश करता है। साथ ही बैंक की ओर से अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों की तरह खाताधारकों को सभी सुविधाएं दी जा रही है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
