Loading...

राज्य

चूरू

चूरू जिले के नई सड़क क्षेत्र में एक स्कूल मारुति वैन बच्चों को लेकर जा रही थी, जो अचानक डिवाइडर से टकरा गई और खंभे से भिड़ गई। वाहन में 7 स्कूली बच्चे सवार थे लेकिन सभी बाल-बाल बच गए। ड्राइवर ने न तो स्कूल का नाम बताया और न ही अपना। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मदद कर वाहन को हटाया। यह घटना स्कूली वैनों की खराब स्थिति… Read More

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त को 11000 तिरंगा चिन्ह वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा

जोधपुर

जोधपुर में नवीन जोधाणा जागरण मंच द्वारा 15 अगस्त को आयोजित होने वाले 11000 तिरंगा चिन्ह वितरण कार्यक्रम की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। दरगाह तकिया चांद शाह परिसर में संस्था द्वारा पोस्टर विमोचन एवं छायादार-फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, समाजसेवी व स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस वर्ष भी तिरंगा वितरण का मुख्य आयोजन राजीव गांधी स्टैचू के पास किया जाएगा।

आकांक्षा हाट का भव्य शुभारंभ: स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया मंच

बारां

बारां जिले में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत 2 अगस्त से 8 अगस्त तक "आकांक्षा हाट" का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य जिले के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और उद्यमियों को विपणन व ब्रांडिंग का मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और उद्यमियों ने भाग लिया। इस हाट में 'वोकल फॉर लोकल' थीम पर कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला कलेक्टर ने राष्ट्रीय…

default-image

निःशुल्क यूनानी चिकित्सा पद्धति परामर्श शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ

उदयपुर

उदयपुर के खांजीपीर स्थित मदरसा अंजुमन तालीमुल फुरकान में रविवार को निःशुल्क यूनानी व आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 234 रोगियों का इलाज किया गया। इस शिविर में दर्द, गठिया, स्लिप डिस्क, पथरी, चर्म रोग, अस्थमा और मौसमी बीमारियों का उपचार किया गया। साथ ही हिजामा थैरेपी, मसाज थैरेपी और लीच थैरेपी भी की गई। डॉ. सना विकार सहित अन्य विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। आयोजकों व समाजसेवियों…

सीकर में एसडीपीआई का ज़िला प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न

सीकर

रविवार को सीकर में एसडीपीआई का ज़िला प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें नई ज़िला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सम्मेलन में राष्ट्रीय सचिव रियाज़ फरंगीपेट, प्रदेश अध्यक्ष अशफ़ाक़ हुसैन समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। मोहम्मद मोहसीन चौहान को ज़िला अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और आगामी निकाय चुनावों की तैयारी करने का आह्वान किया गया।

default-image

बिशनखेड़ा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय की जांच की मांग

झालावाड़

झालावाड़ ज़िले के बिशनखेड़ा गांव में हाल ही में बनी राजकीय प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। पूर्व छात्र संघ महासचिव रणजीत सिंह ने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे बाउंड्री और कक्ष क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से जांच कर ठेकेदार पर सख़्त कार्यवाही की मांग की है।

बाढ़ से बचाने के लिए कुदायला की खाळ से मशीन हटाएगी मलबा

 सुकेत

रामगंज मंडी के कुदायला गांव में भारी बारिश के बाद खाळ में मलबा जमा होने से बाढ़ के हालात बन गए। खाळ की सफाई नहीं होने के कारण कई कॉलोनियों में पानी भर गया। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एलएनटी मशीन से खाळ की सफाई कराने का निर्णय लिया है और इसका खर्च कोटा स्टोन फैक्ट्रियों के संचालकों से वसूला जाएगा। इससे पहले भी मलबा नहीं हटाने पर 5 फैक्ट्रियों…

रामगंज मण्डी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन ने पालिकाध्यक्ष अखिलेश मेडकवाल को लिखा पत्र

रामगंज मण्डी

रामगंज मण्डी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन ने पालिकाध्यक्ष अखिलेश मेडकवाल को पत्र लिखकर मंडी क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत या पुनर्निर्माण की मांग की है। एसोसिएशन ने बताया कि एशिया की प्रसिद्ध कृषि उपज मंडी में प्रतिदिन किसान और मालवाहक वाहन इन क्षतिग्रस्त सड़कों से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। विशेष रूप से जुल्मी रोड, पंचमुखी रोड, पन्नालाल चौराहा आदि स्थानों पर गहरे गड्ढों…

default-image

कोटा में संपन्न हुआ बस ऑपरेटर एसोसिएशन का चुनाव

कोटा

कोटा में आयोजित बस ऑपरेटर एसोसिएशन राजस्थान के चुनाव शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुए। इस चुनाव में भीलवाड़ा जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब कलीम काजी को संयुक्त सचिव और जगदीश चंद्र ओझा को प्रदेश प्रवक्ता चुना गया। निर्मल जोशी ने दोनों विजेताओं को बधाई देते हुए संगठन में उनके सशक्त योगदान की उम्मीद जताई।

1 56 57 58 59 60 277