Loading...

रामगंज मण्डी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन ने पालिकाध्यक्ष अखिलेश मेडकवाल को लिखा पत्र

रामगंज मण्डी

Follow us

Share

रामगंज मण्डी (रॉयल पत्रिका)। प्रेस ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन रामगंज मण्डी ने शुक्रवार पालिकाध्यक्ष को पत्र लिखकर एशिया की पहली कृषि उपज मण्डी समिति में आने वाले वाहनों व किसानों की सुरक्षा के मद्देनजर सडकों की मरम्मत करवाने की मांग की। जिसकी प्रतिलिपि ईओ नगर पालिका रामगंज मण्डी को भी प्रेषित की गई है। उक्त जानकारी देते हुए ग्रेन एंड सीड्स मर्चेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश धाकड़ व सचिव योगेश दलाल ने संयुक्त रूप से बताया कि कृषि उपज मण्डी समिति रामगंज मण्डी विश्व विख्यात एशिया (विशिष्ट श्रेणी) की कृषि उपज मण्डी है। जिसमें किसान अपनी कृषि जिन्सों को लेकर वाहन से आते हैं। मण्डीयार्ड के कृषि व्यापारियों के जिन्सों के वाहन भी वेयर हाउस, गोदाम इस क्षतिग्रस्त सड़कों से होकर गुजरते हैं। क्षतिग्रस्त सड़के जुल्मी रोड, अम्बेडकर चौराहा, पन्नालाल चौराहा, पंचमुखी रोड़ की सड़कों पर अत्यधिक गहरे गड्डे होने के कारण कृषक वाहन चालकों एवं आमजन को प्रतिदिन समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त सड़कों पर गहरे गड्ढे होने के कारण वाहनों का अनियंत्रित होकर पलटने एवं दुर्घटना होने का संदेह बना रहता है, जिससे कभी जन-धन की हानि हो सकती है। ऐसी स्थिति में अतिशीघ्र सडकों की मरम्मत का कार्य पूर्ण रूप से किया जाये या सड़कों की क्षतिग्रस्त दृष्टि को देखते हुए सड़कों का पुनः नवनिर्माण करवाया जाए।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।