Loading...

सीकर में एसडीपीआई का ज़िला प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न

सीकर

Follow us

Share

सीकर (रॉयल पत्रिका)। रविवार को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया सीकर का ज़िला प्रतिनिधि ( DRC) संपन्न हुआ जिसमें ज़िला कमेटी के पदाधिकारी एवं  कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा की गई। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रियाज़ फरंगीपेट, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अशफ़ाक़ हुसैन, प्रदेश कार्यकारणी सदस्यों में मोहम्मद खालिद, आबिद हुसैन व अब्दुल हक़ की मौजूदगी में ज़िला अध्यक्ष पद पर मोहम्मद मोहसीन चौहान, उपाध्यक्ष हाजी रमज़ान, ज़िला महासचिव इमरान मुग़ल व शाहिद अली, कोषाध्यक्ष मोहम्मद तौफ़ीक़, ज़िला सचिव शहज़ाद चौबदार एवं कार्यकारणी सदस्यों के रूप में मोहम्मद शकील, मोहसीन रंगरेज़, शाकिर भाटी, अशरफ अली व सद्दाम भाटी को नियुक्त किया गया। प्रदेश प्रभारी रियाज़ फरंगीपेट ने सभी नवनियुत पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष अशफ़ाक़ हुसैन ने सभी उपस्थित कार्यकताओं से एक जुट हो कर आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भाग लेने को तैयार रहने के लिए कहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों का मालाएं पहना कर स्वागत किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।