Loading...

विभाग की लापरवाही ने अतरालिया में ग्रामीणों के सामने खड़ी की समस्या

सुकेत

Follow us

Share

अतरालिया ग्राम में जलदाय विभाग ने नाले में डाल दी पाइप लाइन, बारिश में रुकावट आने से घरों में घुस रहा पानी

Advertisement

डॉ. तोहिद

Advertisement

सुकेत (रॉयल पत्रिका)। अतरालिया ग्राम में जलदाय विभाग की लापरवाही ने अतरालिया में ग्रामीणों के सामने समस्या खड़ी कर दी। डिंगसी और आसपास के गांवों तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से पाइप लाइन डाली गई थी। नियमों के विपरीत गांव के मुख्य नाले के भीतर ही पाइप लाइन बिछा दी। इसके परिणाम स्वरूप नाले का बहाव अवरुद्ध हो गया। थोड़ी-सी बारिश में भी गांव की गलियों और घरों में गंदा पानी भरने लगा है, जिससे पूरा गांव जलमग्न होने की कगार पर है। जलदाय विभाग ने हर घर जल मिशन के तहत डिंगसी और उसके आगे के गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए एक नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया था। तकनीकी नियमों के अनुसार, इस तरह की पाइप लाइनों को किसी भी तरह के अवरोध से बचाने और सुरक्षा के लिए जमीन में कम से कम एक मीटर की गहराई तक बिछाना अनिवार्य है, लेकिन अधिकारियों और ठेकेदार ने लागत और मेहनत बचाने के लिए खुदाई नहीं कर पाइप लाइन को सीधे अतरालिया गांव के बीच से गुजरने वाले बरसाती और गंदे पानी नाले में डाल दिया। ठेकेदार की इस लापरवाही का खामियाजा अब अतरालिया गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पाइप लाइन ने नाले के प्रवाह ठप्प हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि जब से पाइप लाइन नाले में डाली गई है। इससे ग्रामीणों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया। पूर्व में पानी की निकासी आसानी से निकल जाता था, लेकिन अब पानी नाले से बाहर निकलकर हमारी गलियों में भर जाता है। इससे आवाजाही में परेशानी हो रही है। मच्छरों और बीमारियों का खतरा अलग है। इस समस्या को दिखवाया जाए साथ ही, जल्द ही दूसरी लाइन खोद कर पाइप को  डलवाया जाए जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।