Loading...

राज्य

जयपुर

जयपुर स्थित राजलक्ष्मी महिला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के मुख्यालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सीईओ मोहम्मद इकबाल खान ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर चेयरमैन नंदिता राज, डिप्टी मेयर असलम फारुखी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैंक की स्थापना 1996 में हुई थी, जिसका संचालन पूरी तरह महिलाओं के हाथों में है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए बैंक सभी ऋण महिलाओं को ही देता है और खाताधारकों… Read More

ख्वाजा गरीब नवाज अमन कमेटी ने बड़े धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

जयपुर

जयपुर के झोटवाड़ा में ख्वाजा गरीब नवाज अमन कमेटी ने 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति से मनाया। संजय नगर-बी सामुदायिक केंद्र पर आयोजित इस समारोह में पूर्व पुलिस अधिकारी इस्माइल खान ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, कविताएं और सामुदायिक एकता का संदेश गूंजा। समारोह में हिदायत खान धोलिया, दौलत खान, फारूक खान गनेडी, हाजी मकसूद खान, मंजू शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

79वा स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी चौपड़ पर 72 साल पुरानी परम्परा निभाते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अलग-अलग ध्वजारोहण किया। भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, जबकि कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ध्वजारोहण किया। रामगंज चौपड़ पर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने झंडा फहराया। रहमानी स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर कार्यक्रम को…

default-image

कथित वोट चोरी को लेकर कांग्रेस सड़कों पर

जयपुर

जयपुर में कांग्रेस ने कथित वोट चोरी को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध किया। डीडीसी कार्यालय से बड़ी चौपड़ तक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें नेताओं ने भाजपा पर लोकतंत्र की मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र बचाने की अपील की।

ग़ज़ल

Jaipur

फ़ज़लुर्रहमान की यह ग़ज़ल दर्द, मोहब्बत, इबादत और इंसानी किरदार की हक़ीक़त को बयाँ करती है। इसमें बियाबां में पड़े बुतों, दिलों से गुज़रती अज़ानों और मोहब्बत में बेदलील सच्चाई का तज़किरा मिलता है। शायरी इंसान की रूह और समाज की सच्चाई को आईना दिखाती है।

स्वाधीनता दिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कार्मिक हुए सम्मानित

जयपुर

जयपुर सचिवालय में आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्मिकों को सम्मानित किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कई कार्मिकों को भी योग्यता सम्मान प्रदान किया गया।

default-image

भजनलाल शर्मा का है सपना हरा भरा राजस्थान एवं अग्रणीय राजस्थान हो अपना

सांगानेर

राजस्थान को हरा-भरा और अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू कर रहे हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए "मिशन हरियालो राजस्थान" और "एक पेड़ मां के नाम" अभियान विशेष प्रभाव डाल रहे हैं। इन पहलों से राजस्थान विकास के साथ-साथ हरियाली की ओर भी बढ़ रहा है।

जल महल हाट बाजार में कला,संस्कृति और देशभक्ति का संगम

जयपुर

जयपुर के आमेर रोड स्थित जल महल हाट बाजार में मानसून उत्सव 2025 का रंगारंग आयोजन हुआ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण और बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। राजस्थान की कला, संस्कृति और हस्तशिल्प प्रदर्शनी ने देशी-विदेशी पर्यटकों का मन मोह लिया।

भामाशाह कुड़ी ने देवबक्स की ढाणी,टोडी को कम्प्यूटर भेंट किया

मनोहरपुर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भामाशाह एडवोकेट मोहनलाल कुड़ी ने देवबक्स की ढाणी, टोडी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय को कम्प्यूटर भेंट किया। इससे विद्यालय को ऑनलाइन कार्यों और विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा में बड़ा लाभ मिलेगा। ग्रामीण अंचल में इसे शिक्षा और तकनीक की नई उड़ान माना जा रहा है।

default-image

ई-रिक्शा यूनियन द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई

मनोहरपूर

मनोहरपुर में ई-रिक्शा यूनियन ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा रैली निकाली। यह रैली टोल प्लाजा से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों और चौक-चौराहों से होती हुई बस स्टैंड पुलिया पर संपन्न हुई। ई-रिक्शा चालक अनवर हुसैन तिगाला ने राष्ट्र निर्माण में सभी को योगदान देने का संदेश दिया। रैली में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालकों ने भाग लिया और देशभक्ति का जज़्बा दिखाया।

1 48 49 50 51 52 277