Loading...

राज्य

बारां

"स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बारां के जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में आयोजित समारोह में उन्हें योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया। यह सम्मान उनके राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना और अन्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया।" Read More

टोंक जनाना अस्पताल में हिजाब विवाद, महिला डॉक्टर और इंटर्न के बीच बहस

टोंक

टोंक के जनाना अस्पताल में एक इंटर्न मेडिकल छात्रा हिजाब पहनकर ड्यूटी पर पहुंची। वरिष्ठ महिला डॉक्टर ने अस्पताल के ड्रेस कोड और मरीजों की सुरक्षा के हवाले से हिजाब हटाने को कहा। छात्रा ने धार्मिक मान्यताओं के आधार पर इनकार किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवाद ने राजनीतिक और सामाजिक रूप ले लिया। प्रशासन ने कहा कि मरीजों और डॉक्टरों की पहचान स्पष्ट होनी चाहिए।…

एसडीपीआई बारां इकाई ने मनाया बड़ी धूमधाम से स्वतन्त्रता दिवस

बारां

बारां जिले में एसडीपीआई इकाई ने 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज अज्जू भाई ने झंडारोहण से की। नेताओं ने आज़ादी के महत्व, जवानों और किसानों के योगदान को याद किया और देश की एकता व तरक्की बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए और वोट चोरी व ईवीएम हैकिंग के मामलों को लेकर…

default-image

इमाम हुसैन की याद में चालीसवां

जयपुर

जयपुर में शुक्रवार को हजरत इमाम हुसैन की याद में चालीसवां मनाया गया। शिया समुदाय के अकीदतमंदों ने जंजीरी मातम किया और घरों में मिलाद शरीफ व फातेहा पढ़ी। गरीबों को भोजन कराया गया। कौमी इमाम बारगाह मोहल्ला पन्नीगरान में मजलिस हुई जिसमें मौलाना नाजिश अकबर काज़मी ने इमाम हुसैन की जिंदगी पर तकरीर की। इसके बाद इमाम बारगाह से निकला जुलूस सुभाष चौक होते हुए कर्बला में समापन तक…

डॉ. निधि पटेल ने किया सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण

जयपुर

जयपुर हेरिटेज नगर निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने देर रात शहर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर आमजन से फीडबैक लिया और दुकानों के बाहर गंदगी पाए जाने पर मौके पर ही चालान कटवाए। उन्होंने दुकानदारों को दो डस्टबिन रखने और रात 10 बजे तक दुकान बंद करने के निर्देश दिए। रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए…

ए.आर.वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से बांटे स्कूल बैग 

जयपुर

ए.आर. वेलफेयर फाउंडेशन ने समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जयपुर के बाबू का टीबा स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गरीब बच्चों को निःशुल्क बैग और स्टेशनरी वितरित किए। इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष ए.आर. खान (आईएएस रिटायर्ड) और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। फाउंडेशन शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

default-image

नकली खाद बीज मामलों की जांच के लिए SIT बनाने की मांग की जाएगी – डॉ. किरोड़ीलाल मीणा

जयपुर

जयपुर में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि प्रदेश में नकली खाद और बीज बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन मामलों की गहन जांच के लिए SIT गठित करने की मांग की जाएगी। साथ ही, किसानों को राहत देने के लिए कृत्रिम बारिश की तकनीक अपनाने पर भी विचार चल रहा है, जिसके लिए 18 अगस्त को उड्डयन विभाग से मुलाकात…

हाथी गांव में अनूठा फैशन शो,जोनाली ने पहनी शाही पोशाक, गहने

जयपुर

जयपुर के आमेर स्थित हाथी गांव में हथनी ‘जोनाली’ के जन्मदिन पर अनूठा फैशन शो आयोजित हुआ। जोनाली को शाही पोशाक और गहनों से सजाया गया। इस मौके पर मंत्री अविनाश गहलोत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में हाथियों को पारंपरिक आभूषणों से सजाकर प्रस्तुत किया गया और पर्यटक व स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

दरबार पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस

जयपुर

जयपुर के झोटवाड़ा स्थित दरबार पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद छात्रों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया गया और मिठाई बांटी गई। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोग, पूर्व अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

default-image

मिर्ज़ा आफताब बेग (हिंदुस्तानी) को मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड में प्रदेश संगठन सचिव पद पर नियुक्त किया

जयपुर

जयपुर में ऑल इंडिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीस अहमद कुरैशी ने मिर्ज़ा आफताब बेग (हिंदुस्तानी) को राजस्थान प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति पर राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों ने बधाई दी। बोर्ड ने विश्वास जताया कि वे शरीयत और संविधान के अनुसार काम करते हुए संस्था को मजबूत बनाएंगे।

1 47 48 49 50 51 277