Loading...

भजनलाल शर्मा का है सपना हरा भरा राजस्थान एवं अग्रणीय राजस्थान हो अपना

सांगानेर

Follow us

Share

सादिक हिन्दुस्तानी

सांगानेर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान को विकास की धारा में जोड़ने के लिए, अग्रणी राजस्थान बनाने के लिए, स्वच्छ एवं स्वस्थ राजस्थान बनाने के लिए, सूर्य ऊर्जा योजना में अव्वल होने के लिए, राजस्थान आत्म-निर्भर होने के लिए,भजनलाल सरकार के द्वारा कई योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत क्लेम वितरण कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान राजस्थान आए हुए थे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से उतरते ही बोले अरे! वाह! राजस्थान तो हरा भरा हो गया। इस पर जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत बोले यह सीएम साहब का शुभ पग फेरा है। दो वर्ष से लगातार भरपूर बारिश हो रही है। प्रभारी मंत्री ने राजस्थान में भजनलाल सरकार के द्वारा प्रारंभ की गई है कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी हरिया लो राजस्थान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान की भी जानकारी दी।

Advertisement

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत किसानों को खरीफ की फसल के लिए दो प्रतिशत, रबी और तिलहन फसलों के लिए डेढ़ प्रतिशत और व्यावसायिक तथा बागवानी से जुड़ी फसलों के लिए पांच प्रतिशत की अधिकतम सालाना प्रीमियम राशि देनी होती है। किसानों की सुविधा के लिए।

मिशन हरियालो राजस्थान क्या है

हरियाली तीज के अवसर पर 7 अगस्त 2024 को मिशन हरियालो राजस्थान की शुरुवात गई थी। इस पहल का उद्देश राजस्थान को और अधिक हरा-भरा बनाना, राज्य के  पर्यावरणीय स्वास्थ्य और समग्र  समृद्धि को बढ़ाना है।

एक पेड़ मां के नाम

Advertisement

एक पेड़ मां के नाम एक अभियान है जिसका उद्देश माताओं के सम्मान में और पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना है। यह अभियान भारत सरकार द्वारा शुरु किया गया है इसका दूसरा चरण 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ था। इस अभियान में लोगों को अपनी माताओं के नाम पर, या धरती माता के नाम पर पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इस तरह की योजनाऐं हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की  पहल से राजस्थान में जोर-शोर से लागू की गई हैं। इस वजह से हमारा राजस्थान हरा-भरा नजर आने लगा है एवं  विकास के पथ पर सरपट दौड़ रहा है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।