Loading...

राजनीति

Jaipur

भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद में अमेरिका ने 50% तक शुल्क लगाया। इसमें 25% रेसिप्रोकल और 25% अतिरिक्त टैरिफ शामिल है। भारत ने इसे अनुचित बताते हुए छोटे उद्योगों व किसानों के हितों की रक्षा का भरोसा दिया और नए विदेशी बाज़ारों में व्यापार विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाए। Read More

एनडीए ने सी.पी. राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

नई दिल्ली

एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व समेत सहयोगी दलों ने उनका समर्थन किया। राधाकृष्णन पूर्व में झारखंड और तेलंगाना के राज्यपाल रह चुके हैं और 1998-99 में कोयंबटूर से सांसद चुने गए थे। उनका राजनीति में चार दशक से भी अधिक का अनुभव है।

सांचौर में किसानों ने बीमा कंपनी का पुतला फूंका, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

सांचौर

सांचौर में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने उपखण्ड मुख्यालय पर धरना जारी रखते हुए बीमा कम्पनी का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की। किसानों ने ज्ञापन सौंपकर 2022 से 2024 तक की रबी-खरीफ फसलों के मुआवजे, बीमा भुगतान, बिजली समस्याओं के समाधान, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत का जिम्मा विभाग पर रखने, स्मार्ट मीटर प्रक्रिया रोकने, नर्मदा नहर से सिंचाई व्यवस्था बढ़ाने और खाद-यूरिया की कमी दूर करने जैसी मांगें…

default-image

जोधाणा मंच द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11000 तिरंगा चिन्ह वितरण किए

जोधपुर

जोधपुर में नवीन जोधाणा जागरण मंच संस्थान की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर राजीव गांधी स्टैचू के पास 11000 तिरंगा चिन्ह बांटे गए। मौके पर नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अंजुमन इत्तिहाद-ए-बाहमी जिला बारां की कार्यकारिणी घोषित

बारां

अंजुमन इत्तिहाद-ए-बाहमी जिला बारां की शूरा बैठक अंजुमन मेरीज हाल में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज की भलाई, शिक्षा और समुदाय के विकास पर चर्चा की गई। संगठन को मजबूत बनाने के लिए नई कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें आबिद हुसैन अंसारी को सदर, अब्दुल मतीन को जनरल सेक्रेटरी, हाजी नासिर मिर्जा, हाजी अब्दुल हसीब और हाजी अनवर अली पीटीआई को नायब सदर, हाजी इकबाल कोषाध्यक्ष और शाहिद इकबाल भाटी…

कथित वोट चोरी को लेकर कांग्रेस सड़कों पर

जयपुर

जयपुर में कांग्रेस ने कथित वोट चोरी को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध किया। डीडीसी कार्यालय से बड़ी चौपड़ तक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें नेताओं ने भाजपा पर लोकतंत्र की मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र बचाने की अपील की।

default-image

स्वाधीनता दिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कार्मिक हुए सम्मानित

जयपुर

जयपुर सचिवालय में आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्मिकों को सम्मानित किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कई कार्मिकों को भी योग्यता सम्मान प्रदान किया गया।

भजनलाल शर्मा का है सपना हरा भरा राजस्थान एवं अग्रणीय राजस्थान हो अपना

सांगानेर

राजस्थान को हरा-भरा और अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू कर रहे हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए "मिशन हरियालो राजस्थान" और "एक पेड़ मां के नाम" अभियान विशेष प्रभाव डाल रहे हैं। इन पहलों से राजस्थान विकास के साथ-साथ हरियाली की ओर भी बढ़ रहा है।

किरण यादव (सरपंच) को यादव महिला समाज में चौमूं तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया

चौमूं

जयपुर जिले की ग्राम पंचायत सान्दरसंर की सरपंच किरण यादव को सर्वसम्मति से चौमूं तहसील महिला यादव समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति जयपुर जिला महिला यादव समाज अध्यक्ष वंदना यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हुई। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों और महिलाओं ने माल्यार्पण व साल ओढ़ाकर नव नियुक्त अध्यक्ष का सम्मान किया। बैठक में महिलाओं की समाज में सक्रिय भूमिका और नेतृत्व को बढ़ावा…

default-image

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए एवं इंडिया गठबंधन में रोचक मुकाबला होगा

जयपुर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। कांग्रेस और राजद के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन AIMIM को शामिल नहीं करना चाहता, जबकि AIMIM ने 100 सीटों पर लड़ने का ऐलान कर दिया है। मुस्लिम वोटरों का झुकाव किस ओर होगा, यह चुनाव का सबसे बड़ा सवाल है। वहीं जन स्वराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर भी सक्रिय भूमिका निभा रहे…

1 13 14 15 16 17 55