Loading...

सांचौर में किसानों ने बीमा कंपनी का पुतला फूंका, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

सांचौर

default-image

Follow us

Share

भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में महापड़ाव जारी

सांचौर (रॉयल पत्रिका)। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष छोगाराम चौधरी के नेतृत्व में उपखण्ड मुख्यालय के समक्ष किसानों का धरना जारी है। इस दौरान किसानों ने बीमा कंपनी का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया तथा मांगों को लेकर-एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 2022 के रबी सीजन का आदान अनुदान जारी करना शामिल है। साथ ही 2023 के खरीफ और रबी सीजन की खराब फसलों का मुआवजा दिया जाए। 2024 के खरीफ और रबी सीजन में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसलों का बीमा भुगतान किया जाए, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में क्रॉप कटिंग के समय कम्पनी कर्मचारी और पटवारी मनमाने ढंग से रिपोर्ट बनाते है। वे क्रॉप कटिंग कमेटी में खेत मालिक और चार पड़ोसी किसानों को शामिल करने की मांग कर रहे है। इस दौरान बिजली की समस्याओं पर किसानों ने आपति जताई है। ट्रांसफॉर्मर की उतराई-चढ़ाई का काम किसानों से कराया जाता है। एफआरटी टीम सिर्फ कागजों में है। किसानों ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को रोकने की मांग की है। नर्मदा नहर से सिंचाई से वंचित गावों को जोड़ने और पानी की आपूर्ति बढ़ाने की मांग भी की गई है। युरिया व डीएपी की कमी दूर करने और नैनो यूरिया की अनिवार्यता समाप्त करने सहित विभिन्न मांगे रखी। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगे पूरी नहीं होने पर महापड़ाव को तेज किया जायेगा। इस दौरान प्रदेश सह मंत्री हरीराम मांजू, सवाराम पुरोहित, पाबुराम विश्नोई, सोमाराम चौधरी, हरिसिंग राजपूत, सताराम चौधरी, चेणीदान चारण, जोगाराम चितलवाना, प्रभुराम, बाबुलाल, केवाराम चितलवाना, नेनाराम चितलवाना, पृथ्वीसिंह डबाल, पीराराम धायल, मसरूराम देवासी, नागजीराम चौधरी, मोहनलाल पुरोहित सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।