केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया सीएचसी का शिलान्यास
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना माजरीकलां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को समय पर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। विधायक डॉ. जसवंत यादव ने भी क्षेत्र में विकास कार्यों की जानकारी दी। ग्रामीणों ने सरकार का आभार जताया। Read More
