Loading...

शहर

Home शहर Page 19

जोधपुर

जोधपुर की मीरा कॉलोनी में 1500 साला ईद मिलादुन्नबी तकरीर प्रोग्राम की तैयारी के तहत पोस्टर विमोचन किया गया। 3 सितंबर बुधवार बाद नमाजे-ईशा होने वाले इस प्रोग्राम में मौलाना मोहम्मद इदरीश रज़ा कादरी और मौलाना साजिद हुसैन रिजवी मुख्य वक्ता होंगे। आयोजन की तैयारियों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा और बुजुर्ग शामिल रहे। Read More

माहे रबीउल अव्वल का चांद नज़र आया, ईद मिलादुन्नबी 5 सितंबर को

कोटा

देशभर से माहे रबीउल अव्वल का चांद नज़र आने की पुष्टि के बाद कोटा स्थित दरगाह अहमद अली शाह बाबा पर 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी मनाने का एलान किया गया। उलेमा और ऑल इंडिया सीरत कमेटी के पदाधिकारियों ने अमन का सफ़ेद परचम लहराकर शांति और भाईचारे का संदेश दिया। मिठाइयां बाँटी गईं, गले मिलकर मुबारकबाद पेश की गई और लंगर का आयोजन किया गया।

6 महीने चले अदालती केस के बाद नईमुद्दीन गुडडू ने पुनः संभाली लाड़पुरा प्रधान की कुर्सी 

कोटा

6 माह चले केस के बाद हाईकोर्ट से स्टे मिलने पर नईमुद्दीन गुड्डू ने लाड़पुरा पंचायत समिति के प्रधान पद का कार्यभार पुनः संभाल लिया। अदालत चौराहे से जुलूस के साथ पदग्रहण हुआ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

default-image

राजस्थान पुलिस द्वारा आयोजित “सशक्त नारी – जिम्मेदारी हमारी” कार्यक्रम

जयपुर

जयपुर में राजस्थान पुलिस द्वारा “सशक्त नारी - जिम्मेदारी हमारी” कार्यक्रम आयोजित किया गया। खटीक समाज सामुदायिक भवन में हुए इस आयोजन में थाना रामगंज सीओ, पुलिस प्रतिनिधि इन्द्रा, पार्षद और निशात हुसैन जैसी महिलाओं ने अपनी प्रेरक बातें साझा कीं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, प्रशिक्षण लेने और अपनी ताकत पहचानने का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना की।

जयपुर में कैटरिंग उद्योग का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन

जयपुर

जयपुर के एंटरटेनमेंट पैराडाइस, जवाहर सर्किल में आठवां कैटरर्स एक्सपो 2025 का भव्य आयोजन हुआ। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राजनीति के दिग्गज, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और उद्योग जगत के दिग्गज शामिल हुए। यहाँ आधुनिक किचन इक्विपमेंट, लेटेस्ट कैटरिंग टेक्नॉलॉजी और व्यापारिक उपकरण प्रदर्शित किए गए। यह आयोजन राजस्थान को कैटरिंग और होटल मैनेजमेंट का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय हब बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

“मैं भी गांधी” कार्यक्रम आयोजित

जयपुर

जयपुर के शास्त्री नगर स्थित सुभाष नगर सामुदायिक केंद्र में महात्मा गांधी स्वदेश फाउंडेशन की ओर से “मैं भी गांधी” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें अधिवक्ता और कई प्रमुख नेताओं ने भाग लेकर गांधीजी के स्वदेशी विचारों, आत्मनिर्भरता और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।

default-image

एडवोकेट नईमुद्दीन अकील को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जयपुर शहर का सचिव चुना गया

जयपुर

जयपुर में हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ज़िला सम्मेलन में एडवोकेट नईमुद्दीन अकील को शहर सचिव और कॉमरेड रमेश शर्मा को ग्रामीण सचिव चुना गया। सम्मेलन में संविधान और लोकतंत्र पर मंडरा रहे ख़तरों, महंगाई, बेरोज़गारी व निजीकरण के खिलाफ आवाज़ उठाई गई। साथ ही 43 सदस्यीय काउंसिल का गठन किया गया और कई वरिष्ठ नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई।

महिला सशक्तिकरण को आयाम देती है जयपुर की बेटी तहरीन खान

जयपुर

जयपुर की तहरीन खान ने शिक्षा और कला के साथ महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। फालतू सामान से कला बनाने के हुनर को उन्होंने पहचान दिलाई। सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत उपस्थिति है और हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें सम्मानित किया गया।

मंसूरी समाज  कठेड़ा की सामूहिक गोठ व स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

जयपुर

जयपुर में मंसूरी समाज कठेड़ा द्वारा सीकर रोड स्थित सनशाइन रिसोर्ट एवं वाटर पार्क में सामूहिक गोठ व स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। करीब 500 लोगों ने शिरकत की, बच्चों और विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा दाल-बाटी चूरमा का आनंद लिया। समाज की एकता और खुशहाली के लिए इस आयोजन की सराहना हुई।

default-image

ओएसिस यूनानी क्लिनिक का उद्घाटन

जयपुर

जयपुर के शास्त्री नगर क्षेत्र में "ओएसिस यूनानी क्लिनिक" का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन राजस्थान हाईकोर्ट बार काउंसिल चेयरमैन एवं एडिशनल एडवोकेट जनरल भुवनेश शर्मा ने किया। क्लिनिक का संचालन डॉ. तंजील खान और डॉ. सारा खान करेंगे। यूनानी पद्धति पर आधारित यह क्लिनिक मरीजों को बिना साइड इफेक्ट्स वाली चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगा।

1 17 18 19 20 21 159