मंसूरी समाज कठेड़ा की सामूहिक गोठ व स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न
जयपुर (रॉयल पत्रिका) I मंसूरी समाज कठेड़ा जयपुर की सामूहिक गोठ व स्नेह मिलन प्रोग्राम सीकर रोड स्थित सनशाइन रिसोर्ट एवं वाटर पार्क में आयोजित हुआ I प्रोग्राम में मंसूरी समाज के लगभग 500 लोगों ने भाग लेकर गोठ का लुफ्त उठाया और इनामी प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी-अपनी किस्मत आजमाई I मंसूरी समाज के सलाहकार मंत्री हाजी गुलाम रसूल सांखला ने बताया कि प्रोग्राम में सम्मिलित सभी 12 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों को समाज के सदर हाजी अब्दुल अजीज मंसूरी मानसरोवर और पूर्व नायब सदर लाडयाजी सांखला पुरानी बस्ती वालों ने पुरूस्कार देकर सम्मानित किया I समाज के 36 लोगों को इनामी ड्रॉ प्रतियोगिता में चयनित कर पारितोषिक किया गया I मंसूरी समाज के इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए आयोजनकर्ता हनीफ गौरी झोटवाड़ा, हनीफ सांखला छोटी चौपड़ और हाजी महबूब मानसरोवर सभी ने भूरी-भूरी प्रसंशा की और कौम की एकता और खुशहाली के लिए ऐसे प्रेरणादायक प्रोग्राम आयोजित किए जाने का स्वागत किया I अंत में सभी आगंतुकों ने स्वादिष्ट दाल बाटी चूरमा का आनंद लिया I
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
