पैगंबर मुहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयपुर में निकला भव्य जुलूस
जयपुर में पैगंबर मुहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोग नात और दरूद पढ़ते हुए आगे बढ़े और विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। कर्बला मैदान पर औलमा ने पैगंबर साहब की जीवनी, इल्म की अहमियत और अमन-ओ-भाईचारे का पैग़ाम पेश किया। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। Read More
