Loading...

राजस्थान

जयपुर

गलता गेट थाना जयपुर उत्तर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गालव नगर गणेशपुरी में हुई नकबजनी की वारदात का सिर्फ 12 घंटे में खुलासा किया। प्रिंसिपल लालचंद मीणा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस निरीक्षक उदय सिंह के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आरोपी सुभम गंगवाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के साथी मोंटी सिंह और गोपी अभी फरार हैं। चोरी की वारदात नशे… Read More

समर्पण संस्था द्वारा  “गौरव 2025 अवॉर्ड” के लिए मांगे आवेदन

जयपुर

समर्पण संस्था ने समाजसेवा, शिक्षा, कला, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 व्यक्तियों के लिए “गौरव 2025 अवॉर्ड” और 15 युवाओं के लिए “समर्पण युवा जागृति अवॉर्ड” के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है।

भाजपा की ओर से छोटी चौपड़ पर धरना प्रदर्शन

जयपुर

जयपुर में भाजपा ने 2 सितम्बर 2025 को छोटी चौपड़ पर धरना प्रदर्शन किया। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अपशब्दों पर भाजपा में आक्रोश है। प्रदर्शन में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले जलाए गए। अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, बालमुकुंदाचार्य और कुसुम यादव सहित कई नेता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कांग्रेस-राजद से माफी की मांग की।

default-image

कोंग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने रईस खान को बनाया सहप्रभारी 

जयपुर

अखिल भारतीय कोंग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग ने राजस्थान में संगठन सृजन अभियान के तहत मोहम्मद रईस खान को अजमेर शहर और अजमेर ग्रामीण का सहप्रभारी नियुक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार ने उन्हें इस नियुक्ति पर बधाई दी।

निःशुल्क मेडिकल फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन

जयपुर

जयपुर के कर्बला हज हाउस में जेएनयू हॉस्पिटल और जयपुर फिजियोथैरेपिस्ट नेटवर्क द्वारा आयोजित निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप में आमजन ने स्वास्थ्य लाभ लिया। डॉ. मो. रफीक और डॉ. एम डी रेहान ने सही व्यायाम, दर्द राहत और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

दरगाह हज़रत ग़रीब उल्लाह शाह (र.अ.) का 155वाँ उर्स का आयोजन किया गया

जयपुर

जयपुर में विनोबा कच्ची बस्ती एम.आई. रोड पर हज़रत ग़रीब उल्लाह शाह (र.अ.) का 155वाँ उर्स बड़े धूमधाम से आयोजित हुआ। गद्दीनशीन रहीस अहमद कुरैशी की सदारत में हुए इस उर्स में क़ुरानखानी, मिलाद, महफ़िल-ए-शमा और लंगर हुआ। सभी समाज के ज़ायरीनों और धर्मगुरुओं ने शिरकत कर गंगा-जमुनी तहज़ीब, अमन और भाईचारे का पैग़ाम दिया।

default-image

नगर निगम की नाकामी थडी वालों पर पड़ रही भारी

सांगानेर

सांगानेर में नगर निगम प्रशासन की लापरवाही से थड़ी वालों की रोज़ी-रोटी संकट में है। विवादित दुकानों का आवंटन धन्नासेठों को करने पर गरीबों ने विरोध जताया और शीघ्र समाधान की मांग की।

हंसी बच्चों की

jaipur

फ़ज़लुर्रहमान की ग़ज़ल “हंसी बच्चों की” इंसानियत, शर्म-हया और मासूमियत का संदेश देती है। इसमें लेखक ने समाज की बुराइयों और झूठे उसूलों पर तंज कसते हुए बच्चों की हंसी को सबसे बड़ी सच्चाई और पवित्रता बताया है।

राजस्थान सरकार के आदेश की अब हेलना डिप्टी कमिश्नर नहीं कर रहे हैं पालना

सांगानेर

राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मचारियों को उनके मूल कार्य पर लौटाने के आदेश दिए हैं, मगर सांगानेर डिप्टी कमिश्नर ने इसकी पालना नहीं की। कई कर्मचारी अभी भी बाबू की कुर्सी पर बैठे हैं। यह आदेश की खुली अवहेलना और सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल है।

default-image

शिक्षक दिवस पर प्रोफेसर प्रहलाद बुनकर सहित 11 शिक्षाविद् सम्मानित

चौमूं

जयपुर/चौमूं में हिंदी प्रचार प्रसार संस्थान राजस्थान ने शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें प्रोफेसर प्रहलाद सहाय बुनकर सहित 11 शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. केशव बढ़ाया और अध्यक्ष डॉ. अखिल शुक्ला ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।

1 21 22 23 24 25 252