समर्पण संस्था द्वारा “गौरव 2025 अवॉर्ड” के लिए मांगे आवेदन
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। समर्पण संस्था की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले 37 व्यक्तियों को समर्पण समाज “गौरव 2025 अवॉर्ड” से सम्मानित किया जाएगा। देशभर से आवेदन मांगे गए हैं। अंतिम तिथि 15 सितंबर है। 15 प्रतिभावान युवाओं को समर्पण युवा जागृति अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 9 नवंबर को केंद्रीय संस्कृत विवि त्रिवेणी नगर में होने वाले समारोह के पोस्टर का उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने विमोचन किया। अध्यक्ष डॉ. दौलत राम माल्या, सचिव कमल नयन खण्डेलवाल सहित अन्य मौजूद रहे। ये अवॉर्ड समाजसेवा, शिक्षा, कला, खेल, महिला सशक्तिकरण, आध्यात्म, पर्यावरण, चिकित्सा, सामाजिक न्याय, साहित्य, शोध, आविष्कार सहित 16 कार्य पर दिया जाएगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
