Loading...

राजस्थान

चूरू

चूरू के जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के इण्डिया गठबंधन अभियान की सफलता और भाजपा पर नारा "वोट चोर गद्दी छोड़" के प्रभाव पर चर्चा की। बैठक में वर्षा से शहर में हुए नुकसान और प्रशासन की भूमिका पर भी विचार व्यक्त किए गए। बैठक में कई वरिष्ठ कांग्रेस… Read More

रिटायर्ड न्यायाधीश अरूण कुमार पारिक ने हज़रत दीवाना शाह में पेश किए फूल व चादर

कपासन

रिटायर्ड न्यायाधीश अरूण कुमार पारिक ने अपने साथियों के साथ कपासन स्थित हज़रत दीवाना शाह र.अ. की दरगाह शरीफ में चादर और फूल पेश किए। इस दौरान जयपुर के भाजपा नेता, एडवोकेट और वक्फ कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मुल्क में अमन और सुकून की दुआ की।

कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में चार नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

पाली

पाली में कांग्रेस जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। पेमाराम माली, वसनाराम मेघवाल और मिश्रीलाल सीरवी को जिला सचिव तथा गोवर्धन लाल प्रजापत को जिला महासचिव बनाया गया। नई नियुक्तियों से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है।

default-image

सांचौर में दिन दहाडे गैंग ने युवक का किया अपहरण मांगी थी 20 लाख की फिरौती

सांचौर

सांचौर में रामदेवरा यात्रा से लौट रहे सुरेश कुमार का अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने फर्जी रकम की योजना के जरिए आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर युवक को सुरक्षित छुड़ाया।

मुबारक खोखर अध्यक्ष व नबी बक्स पीर की जाल महासचिव बने

सांचौर

ह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन ने जालौर में अपने नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। मुबारक खोखर को जालौर जिलाध्यक्ष और नबी बक्स पीर की जाल को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही हुसैन खॉन मैत्रीवाड़ा को उपाध्यक्ष और मेहबुबशाह पीर की जाल को जिला ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष एम. के. पठान ने संगठन विस्तार करते हुए विभिन्न जिलों और प्रदेश पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों का निर्धारण किया।…

ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां के लिए हुई बैठक

पाली

पाली में ईद मिलादुन्नबी ﷺ की तैयारियों को लेकर अंजुमन सीरतुन्नबी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जुलूस-ए-मोहम्मदी के मार्ग, सजावट, रोशनी, सुरक्षा, सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

default-image

बाल साहित्य लेखक अब्दुल समद राही कुरुक्षेत्र में होंगे सम्मानित

सोजत

सोजत के प्रसिद्ध बाल साहित्यकार, कवि और शायर अब्दुल समद राही को 7 सितम्बर 2025 को कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य समारोह में ‘निर्मला हिंदी साहित्य गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति, चरखी दादरी और प्रेरणा साहित्य शोध संस्थान, कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वाधान में होगा।

जुलूस-ए-मुहम्मदी को लेकर जनसंपर्क अभियान

जोधपुर

जोधपुर में जुलूस-ए-मुहम्मदी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जुलूस हज़रत अब्दुल लतीफ शाह रहमतुल्लाह अलेही की दरगाह से मुफ्ती शेर मोहम्मद खान साहब रिज़वी द्वारा रवाना किया जाएगा। जुलूस को सादगी, अदब और एहतराम के साथ निकाला जाएगा। आयोजन समिति ने अपील की है कि इसमें टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर, ढोल-ताशे, झांकियां, नाबालिग बच्चे और महिलाओं को शामिल न किया जाए।

“राजसमन्द विधायक दीप्ति माहेश्वरी सड़क दुर्घटना के बाद गीतांजली हॉस्पिटल में भर्ती, स्थिति स्थिर”

उदयपुर

राजसमन्द विधायक दीप्ति माहेश्वरी का देर रात सड़क हादसे में एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें उदयपुर स्थित गीतांजली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में उनकी कुछ पसलियां टूटी और चेहरे पर चोटें आईं। डॉक्टरों की सीनियर टीम की देखरेख में उनका इलाज जारी है और वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

default-image

रकमा संगठन द्वारा जिला स्तरीय अल्पसंख्यक सम्मान समारोह 7 सितंबर को चुरू में होगा

चूरू

रकमा संगठन 7 सितंबर को चुरू में जिला स्तरीय अल्पसंख्यक सम्मान समारोह आयोजित करेगा। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, सेवा निवृत्त एवं नव नियुक्त अधिकारियों और अल्पसंख्यक पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर रखी गई है।

1 25 26 27 28 29 252