Loading...

राज्य

चूरू

रतन नगर (चूरू) में वार्ड नं. 19, 15 व 18 के लोगों ने लंबे समय से हो रही जल भराव की समस्या को लेकर नगरपालिका का घेराव किया। नाराज लोगों ने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में ज्ञापन फाड़कर सौंपा और चेतावनी दी कि 5 दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। मोहल्ले में बारिश के दौरान गंदा पानी घरों तक भर जाता है जिससे जनजीवन… Read More

चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन

सोजत

चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा सोजत के मरूधर केशरी परिसर में एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं को भविष्य की गंभीर बीमारियों से बचाना और जन-जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग सहित कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। डॉ. राजेश गुप्ता और उनकी टीम ने इस शिविर में महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।

 अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योगाचार्य नईम खान ने सिखायें – स्वास्थ्य उपयोगी ख़ास योगासन

जोधपुर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी व कर्म योग जीवन ट्रस्ट के संयुक्त आयोजन में ख्यातिप्राप्त योगाचार्य नईम खान ने विद्यार्थियों व स्टाफ को रोग निवारक व इम्यूनिटी बढ़ाने वाले योगासनों की प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अपने पुत्र योगी नाउद खान के साथ हस्त उत्तानासन, शंशाकासन, भुजंगासन, मकरासन, प्राणायाम आदि सिखाए। यूनिवर्सिटी अध्यक्ष डॉ. जमील काज़मी और अन्य शिक्षकों ने योग के अनुशासन व स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश…

default-image

सुकेत का वर्षों पुराना हाट बाजार ना ग्राम पंचायत बदल पाई, ना नगरपालिका बदल पाई बदहाली का शिकार

सुकेत

सुकेत का हाट बाजार वर्षों से व्यापार का केंद्र रहा है, लेकिन आज भी यह बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। पहले ग्राम पंचायत और अब नगरपालिका लाखों रुपए टैक्स वसूल रही है, फिर भी न तो बैठने के प्लेटफॉर्म हैं, न पीने के पानी की व्यवस्था और न ही सफाई व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं। बारिश में व्यापारियों को कीचड़ में दुकान लगानी पड़ती है, जिससे व्यापार पर असर पड़…

शाहाबाद ब्लॉक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन

शाहाबाद

शाहाबाद ब्लॉक में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उपस्थित जनसमूह को योग शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने प्रातः कालीन बेला में सामूहिक योगाभ्यास किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संदेश देखा-सुना। कार्यक्रम में एसडीएम मुकेश मीणा, सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना समेत अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद…

रामगंज मंडी में पालिका अध्यक्ष से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग

सुकेत

रामगंज मंडी के अदालत परिसर में वकीलों के बैग चोरी की घटना के बाद अभिभाषक परिषद ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। परिषद ने नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल को ज्ञापन सौंपकर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। वकीलों ने बताया कि परिसर में आम लोगों की आवाजाही अधिक रहती है और वे सुनवाई के दौरान अपना सामान बाहर छोड़ते हैं। चोरी की दो घटनाओं के…

default-image

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय का नवम् दीक्षांत समारोह हुआ आयोजित

किशनगढ़

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय का नौवां दीक्षांत समारोह बांदरसिंदरी परिसर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह में भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी विशिष्ट अतिथि रहे। कुलपति प्रो. आनंद भालेराव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्नातक, परास्नातक और शोध डिग्रियां प्रदान की गईं। पत्रकारिता में पीएचडी करने पर डॉ. रहीम खान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में…

भारतीय समाज सेवा संस्था के राजस्थान प्रदेश सह संयोजक बने करतार सिंह

झालावाड़

भारतीय समाज सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल यादव ने 21 जून 2025 को करतार सिंह को राजस्थान प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज खान वारसी ने जानकारी दी कि संस्था प्रदेशभर में गरीब, अनाथ, दिव्यांग, श्रमिक व महिलाओं के हित में लगातार कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए करतार सिंह को यह नई ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

“बिजली, पानी न दे सके, वह सरकार निकम्मी” नारों के साथ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

रामगंज मंडी

रामगंज मंडी में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बिगड़ी बिजली व्यवस्था के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया। अम्बेडकर चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन में बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। वक्ताओं ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर के रहते बिजली संकट गंभीर होता जा रहा है और अगर समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के…

default-image

नो एंट्री के बाद भी कस्बे के अंदर से भारी वाहन निकल रहे हैं

सुकेत

सुकेत कस्बे में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, लेकिन इसके बावजूद बड़े वाहन लगातार कस्बे के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजर रहे हैं। इससे स्कूल, अस्पताल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। हाट बाजार के दिन स्थिति और गंभीर हो जाती है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की छुट्टी के कारण व्यवस्था और भी…

1 94 95 96 97 98 277