विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में 2 करोड़ की लागत के 10 नलकूपों की मिली स्वीकृति
विधानसभा क्षेत्र चौमूं में पेयजल संकट से राहत देने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने 2 करोड़ रुपये की लागत से 10 नए नलकूपों की स्वीकृति जारी की है। यह स्वीकृति पूर्व विधायक रामलाल शर्मा की मांग पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के सहयोग से मिली है। इन नलकूपों से क्षेत्र के कई गांवों और ढाणियों में जल आपूर्ति की स्थिति में सुधार होगा। Read More
