सवाई माधोपुर में बाढ़ से भारी तबाही, खाने-पीने का सामान व पहनने के कपड़े तक नहीं बचे
सवाई माधोपुर में 29 और 30 जुलाई की रात भारी बारिश ने शहर के पुराने इलाके को तहस-नहस कर दिया। हजारों घरों में पानी भर गया, लोग जान बचाने के लिए छतों पर चढ़े। अंसारी, मिर्जा, हम्माल, रैगर, कुम्हार, कागजी मोहल्लों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। मस्जिद की दीवारें टूटीं, जानवर बह गए और दुकानों का लाखों का माल खराब हुआ। बिजली-पानी की सप्लाई बंद हो गई। Read More
