Loading...

भाजपा सरकार अल्पसंख्यक समुदाय को समृद्ध करने के लिए कटिबद्ध:— मदन राठौड़

जयपुर

Follow us

Share

मोदी सरकार की ओर से शुरू किए गए स्टार्टअप मुस्लिम युवाओं के लिए मील का पत्थर होगा साबित- जमाल सिद्दीकी

मुस्लिम युवाओं को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ करना चाहिए कार्य-हमीद खान मेवाती

Advertisement

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ‘डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड 2.0’ को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड 2.0’ कार्यक्रम को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश का सर्वागिण विकास तब ही होगा, जब देश का प्रत्येक वर्ग सुखी रहे, समृद्ध रहे और मजबूत रहे। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबके कल्याण की नीति पर कार्य कर रहे है।  पीएम मोदी ने आवास, चिकित्सा, मुद्रा योजना सहित तमाम योजनाओं को शुरू करने के पीछे समाज का सर्वागिण विकास करना है। अल्पसंख्यक समाज को इन योजनाओं से जुड़ना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज कुछ राजनीतिक दल समाज के कुछ वर्गों के लिए तुष्टिकरण का शब्द इस्तेमाल कर रहे है, जबकि इस शब्द का मुस्लिम समाज से कोई लेना देना ही नहीं है। तुष्टिकरण का मतलब किसी को तुष्ट या राजी करना है। अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस वर्ग को तुष्ट किया जा रहा था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ग को समृद्ध, मजबूत और सक्षम करने का प्रयास कर रहे है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरतंर मुस्लिम युवाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रहे है। मोदी सरकार की ओर से शुरू किया गया स्टार्टअप इस कड़ी में मील का पत्थर साबित हो रहा है। हम सभी को नए स्टार्टअप में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि हमारी सजगता से हम ‘डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड 2.0’ में हमारी उपस्थिति दर्ज करा सकते है। इस अवार्ड के लिए पूरे राजस्थान प्रदेश में मुस्लिम युवाओं को जागरूक करके स्टार्टअप अभियान में भाग लेना चाहिए।

Advertisement

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि  डॉ एपीजे अब्दूल कलाम से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए, जिस तरह उन्होंने देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया, उसी तरह हम सभी को राष्ट्र प्रथम की भावना के लिए कार्य करना चाहिए। मेवाती ने बताया कि मुस्लिम युवाओं को इस अभियान से जोड़ने के लिए क्यूआर कोड का पोस्टर विमोचन प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी द्वारा किया गया। इस क्यूआर कोड से मुस्लिम युवा साथी अपना पंजीयन करवा सकते है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ मजीद मलिक कमांडो, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ तस्लीम बानो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फिरोज खान, एम सादिक खान, पूर्व प्रदेश महामंत्री मुन्नवर खान, हिदायत खान, जयपुर शहर अध्यक्ष अब्दूल अजीज, युवा उद्योगपति तालिब शेख, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी,मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री सहित सैंकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन मोर्चा प्रदेश महामंत्री एमडी शेख ने किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।