Loading...

चुनाव आयोग की धांधली के खिलाफ हमारे पास सबूत -राहुल गांधी

जयपुर

Follow us

Share

राहुल गांधी ने कहा चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में धांधली की, बेंगलुरु में देंगे सबूत

राहुल गांधी लंबे समय से चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते रहे हैं। अब उन्होंने 5 अगस्त को बेंगलुरू में सबूत देने की बात कही है।

Advertisement

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि उनके पास एटम बम है, जो वह पांच अगस्त को बेंगलुरु में फोड़ेंगे। राहुल ने साफ किया कि मंगलवार को वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में चुनाव आयोग के खिलाफ सबूत देंगे। इसके साथ ही फ्रीडम पार्क से लेकर चुनाव आयोग के कार्यालय तक प्रदर्शन किया जाएगा। राहुल इससे पहले भी चुनाव आयोग को चेतावनी दे चुके हैं। हालांकि, आयोग उनके आरोपों को सिरे से नकारता रहा है। राहुल गांधी के पास चुनाव आयोग के पास कितना बड़ा एटम बम है फूटने के बाद ही पता चलेगा। यदि कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव आयोग के खिलाफ ठोस सबूत दे पाए तो चुनाव आयोग की बेईमानी सामने आ जाएंगी। वैसे चुनाव आयोग पर सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में काम करने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। लेकिन किसी के पास सबूत नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा कि जब मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में उन्हें कोई सीट नहीं मिली तो हैरानी हुई। उन्होंने चुनाव में धांधली की बात कही तो उनसे सबूत मांगा गया। अब वह सबूत लेकर आए हैं।

कर्नाटक चुनाव से जुड़ा डेटा

राहुल गांधी का कहना है कि कर्नाटक में मतदान के दौरान गड़बड़ी हुई थी। लंबी जांच के बाद उन्हें इसका सबूत भी मिल चुका है। यह सबूत पांच अगस्त को सबके सामने पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में अचानक से 40 से 45 साल के मतदाताओं के नाम जोड़ दिए गए। नए मतदाताओं की उम्र 18-20 साल के करीब होती है, लेकिन उम्रदराज मतदाताओं का नाम बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट में जुड़ना संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि छह महीने की मेहनत से यह एटम बम बनाया गया है।

सदन में विरोध कर रहा विपक्ष

Advertisement

विपक्ष के नेता संसद में लगातार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का विरोध कर रहे हैं। इस वजह से सदन की कार्रवाई भी बार-बार स्थगित हो रही है। राहुल के अलावा तेजस्वी यादव ने भी आरोप लगाए कि वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है। हालांकि, चुनाव आयोग ने बताया कि तेजस्वी का नाम वोटर लिस्ट में है, लेकिन उनका एपिक नंबर बदल गया है। इस वजह से उन्हें लिस्ट में उनका नाम नहीं मिल रहा था। राहुल गांधी ने इससे पहले भी चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिन्हें आयोग ने सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने चुनाव आयोग के अधिकारिकों के लिए धमकी भरे अंदाज में कहा था कि वोटों की चोरी में शामिल अधिकारियों को छोड़ा नहीं जाएगा। रिटायर होने पर भी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।