Loading...

राज्य

सांचौर

ह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन ने जालौर में अपने नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। मुबारक खोखर को जालौर जिलाध्यक्ष और नबी बक्स पीर की जाल को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही हुसैन खॉन मैत्रीवाड़ा को उपाध्यक्ष और मेहबुबशाह पीर की जाल को जिला ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष एम. के. पठान ने संगठन विस्तार करते हुए विभिन्न जिलों और प्रदेश पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों का निर्धारण किया।… Read More

ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां के लिए हुई बैठक

पाली

पाली में ईद मिलादुन्नबी ﷺ की तैयारियों को लेकर अंजुमन सीरतुन्नबी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जुलूस-ए-मोहम्मदी के मार्ग, सजावट, रोशनी, सुरक्षा, सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बाल साहित्य लेखक अब्दुल समद राही कुरुक्षेत्र में होंगे सम्मानित

सोजत

सोजत के प्रसिद्ध बाल साहित्यकार, कवि और शायर अब्दुल समद राही को 7 सितम्बर 2025 को कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य समारोह में ‘निर्मला हिंदी साहित्य गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति, चरखी दादरी और प्रेरणा साहित्य शोध संस्थान, कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वाधान में होगा।

default-image

जुलूस-ए-मुहम्मदी को लेकर जनसंपर्क अभियान

जोधपुर

जोधपुर में जुलूस-ए-मुहम्मदी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जुलूस हज़रत अब्दुल लतीफ शाह रहमतुल्लाह अलेही की दरगाह से मुफ्ती शेर मोहम्मद खान साहब रिज़वी द्वारा रवाना किया जाएगा। जुलूस को सादगी, अदब और एहतराम के साथ निकाला जाएगा। आयोजन समिति ने अपील की है कि इसमें टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर, ढोल-ताशे, झांकियां, नाबालिग बच्चे और महिलाओं को शामिल न किया जाए।

“राजसमन्द विधायक दीप्ति माहेश्वरी सड़क दुर्घटना के बाद गीतांजली हॉस्पिटल में भर्ती, स्थिति स्थिर”

उदयपुर

राजसमन्द विधायक दीप्ति माहेश्वरी का देर रात सड़क हादसे में एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें उदयपुर स्थित गीतांजली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में उनकी कुछ पसलियां टूटी और चेहरे पर चोटें आईं। डॉक्टरों की सीनियर टीम की देखरेख में उनका इलाज जारी है और वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

रकमा संगठन द्वारा जिला स्तरीय अल्पसंख्यक सम्मान समारोह 7 सितंबर को चुरू में होगा

चूरू

रकमा संगठन 7 सितंबर को चुरू में जिला स्तरीय अल्पसंख्यक सम्मान समारोह आयोजित करेगा। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, सेवा निवृत्त एवं नव नियुक्त अधिकारियों और अल्पसंख्यक पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर रखी गई है।

default-image

घांघू के प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में 13 साल सेवा देने वाले वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश आर्य का अभिनंदन

चूरू

चूरू जिले के घांघू प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में 13 वर्षों तक सेवाएं देने वाले वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश आर्य का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा और महामारी के समय किए गए कार्यों की सराहना की।

मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी में खेल महोत्सव के तहत हो रही रस्सा-कस्सी और गोला फेंक प्रतियोगिता

जोधपुर

मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी, जोधपुर में तीन दिवसीय खेल महोत्सव के तहत शनिवार को रस्सा-कस्सी और गोला फेंक प्रतियोगिता आयोजित हुई। फार्मेसी टीम ने रस्सा-कस्सी में जीत दर्ज की, वहीं गोला फेंक प्रतियोगिता में बी. फार्म फोर्थ सेम के दिलीप प्रथम रहे। समापन पर मुख्य अतिथियों और शिक्षकों की मौजूदगी में छात्रों ने खेल भावना व समर्पण की शपथ ली।

“नर्सिंग छात्रों हेतु गीतांजलि यूनिवर्सिटी में जागरूकता कार्यक्रम”

उदयपुर

उदयपुर की गीतांजलि यूनिवर्सिटी में लगभग 700 नर्सिंग छात्र-छात्राओं के लिए स्टूडेंट अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया। वाइस चांसलर, डीन, प्रिंसिपल और विशेषज्ञों ने छात्रों को नर्सिंग प्रोफेशन की जिम्मेदारियों, अच्छे अध्ययन, स्वस्थ जीवन और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

default-image

सुकेत हाट बाजार में 25 लाख से बना प्लेटफॉर्म अनुपयोगी, पुरानी जगह ही बैठ रहे हैं व्यापारी

सुकेत

सुकेत हाट बाजार में नगर पालिका द्वारा करीब 25 लाख की लागत से बनाया गया प्लेटफार्म अनुपयोगी साबित हो रहा है। व्यापारी अब भी पुरानी जगह पर कीचड़ और गंदगी में दुकानें लगाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण उनकी राय लिए बिना मात्र औपचारिकता के लिए किया गया। अधूरा शौचालय और बुनियादी सुविधाओं की कमी से खरीदार व व्यापारी दोनों परेशान हैं।

1 31 32 33 34 35 277