Loading...

राज्य

जयपुर

बगरू में आयोजित रोजगार शिविर में 4207 युवाओं ने हिस्सा लिया। 60 कंपनियों ने 3500 रिक्तियों के लिए मौके पर चयन किया और 1448 युवाओं को लाभ मिला। विधायक डॉ. कैलाश वर्मा ने कहा कि सरकार युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराएगी। Read More

शिव शक्ति कॉलोनी की जनता सड़कों पर होटल द्वारा रास्ता बंद करने के विरोध में प्रदर्शन

जयपुर

जयपुर की शिव शक्ति कॉलोनी में निवासियों ने होटल प्रबंधन द्वारा रास्ता बंद करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि कोर्ट से मिले स्टे ऑर्डर के बावजूद होटल ने जबरन रास्ता रोक दिया, जिससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर रास्ता खुलवाने की मांग की।

दोस्ताना ग्रुप की गोठ आयोजित

जयपुर

लाल बहादुर शास्त्री नगर, जयपुर में दोस्ताना ग्रुप ने 28 अगस्त को मौसम-ए-बहार गोठ का आयोजन किया। अध्यक्ष रशीद खान समेत ग्रुप के सभी पदाधिकारी और सैकड़ों लोगों ने इसमें भाग लिया। फ़िल्मी गानों के रंगारंग कार्यक्रम ने समा बाँध दिया और पूरा पंडाल झूम उठा।

default-image

जुलुस-ए-मुहम्मदी का आयोजन

जयपुर

जयपुर में 1500वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 5 सितम्बर 2025 को जुलुस-ए-मुहम्मदी निकाला जाएगा। यह जुलूस संजय सर्किल चाँदपोल से शुरू होकर शहर के विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचेगा।

जश्ने ईद मिलादुन्नबी 5 सितंबर को

जयपुर

जयपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी इस साल 5 सितंबर को मनाया जाएगा। इससे जुड़े कार्यक्रम 30 अगस्त को बड़ी चौपड़ पर नातिया मुशायरे से शुरू होंगे और 4 सितंबर को विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। मुख्य दिन 5 सितंबर को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। आयोजकों ने शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए डीजे और दुपहिया वाहनों पर रोक लगाई है।

शिप्रापथ और मानसरोवर में साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़

जयपुर

जयपुर पुलिस ने साइबर क्राइम पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शिप्रापथ और मानसरोवर क्षेत्र में सक्रिय दो बड़े साइबर फ्रॉड गिरोहों का भंडाफोड़ किया। डीसीपी राजर्षि राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरोह भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।

default-image

वकी अहमद बने अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता

जयपुर

अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ राजस्थान ने वकी अहमद को संगठन का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। वे वर्तमान में एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर में वरिष्ठ रेडियोग्राफर के पद पर कार्यरत हैं और रेडियोग्राफर सोसायटी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उनकी नियुक्ति पर प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

1500 साला जश्ने मक़सदे विलादत के साथ मनाना जरूरी है -मौलाना वली मुहम्मद शेरी

जयपुर

जयपुर के मदरसा गुलशने हुसैन में मौलाना वली मुहम्मद शेरी ने कहा कि 1500 साला जश्ने विलादत को सिर्फ जुलूस से नहीं बल्कि बेसहारों की मदद, यतीमों व गरीब बेटियों की शादी, तालीम और लंगर तक्सीम जैसे नेक कामों से मनाना चाहिए। 5 सितम्बर 2025 को नूरानी मस्जिद से 1500 साला जुलूस-ए-मीलादुन्नबी निकलेगा, जिसका हर चौराहे पर इस्तिकबाल होगा और जुलूस करबला पहुंचकर समाप्त होगा।

धार्मिक भावनाओं का सम्मान तो क्यों बंद नहीं हुई शराब की दुकान

सांगानेर

राजस्थान सरकार ने धार्मिक आयोजनों पर बूचड़खाने व मांस-अंडे की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। लेकिन शराब की दुकानों को खुला रखने से सरकार की नीयत पर सवाल उठ रहे हैं। गरीबों की रोज़ी पर चोट और अमीरों के कारोबार को राहत देने वाला यह फैसला धार्मिक भावनाओं का सम्मान या सिर्फ राजनीति है – यही बहस का मुद्दा बन गया है।

default-image

करीरी में उमडा हजारों भक्तों का जनसलाब 

मनोहरपूर

करीरी ग्राम पंचायत के शनिदेव मंदिर में रविवार को बड़ पीपली बालाजी धाम झोटवाड़ा के महंत परमेंद्रनाथ महाराज की गद्दी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में लगभग 50 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में अखंड रामधुनी, धार्मिक प्रवचन और झांकी सजाई गई। कई बड़े संत-महात्मा और शाहपुरा राजपरिवार की सदस्य रानी भुवनेश्वरी कुमारी भी मौजूद रहीं। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित किया।

1 33 34 35 36 37 277