Loading...

राज्य

जयपुर

रकमा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष अतीक अहमद, पूर्व अध्यक्ष जाहिद अली, मोहसिन खान और संयुक्त सचिव मोहम्मद इमरान शेख ने उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। अभिमन्यु शर्मा इससे पहले भी संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। Read More

कायमखानी छात्रावास सीकर में लाइब्रेरी का उद्घाटन

जयपुर

कायमखानी छात्रावास सीकर में 31 अगस्त 2025 को एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में वक्फ बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. खानू खां बुधवाली मुख्य अतिथि रहे। समाज के गणमान्य लोग और समाजसेवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के लोगों ने छात्रावास में पांच कमरे, चार एसी और 7 लाख रुपये नगद देने की घोषणा की। मुख्य अतिथि ने छात्रावास कमेटी और भामाशाहों की सराहना की।

शिक्षाविद अब्दुल हमीद खां मोयल का निधन

लाडनूं

लाडनूं के प्रसिद्ध शिक्षक और समाजसेवी अब्दुल हमीद खां मोयल का अलसुबह निधन हो गया। बड़ाबास स्थित दरगाह कब्रिस्तान में उनके अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए। वे राजस्थान शिक्षक संघ, अंजुमन फैज-ए-आम और अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे।

default-image

ईद मिलादुन्नबी के दिन को ड्राई डे घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र

पाली

पूर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज ने 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शराब की बिक्री पर रोक लगाने और इसे ड्राई डे घोषित करने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि पैगंबर मुहम्मद साहब ने समाज से बुराइयों को खत्म किया और शराब को कई समस्याओं की जड़ बताया। इस अवसर पर यह कदम सामाजिक सुधार और एकता को बढ़ावा देगा।

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर अमन और शांति का प्रतीक

चूरू

चूरू के मरकजी मदरसा मदीना तुल उलूम में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर बैठक आयोजित हुई। इस साल पैगंबर इस्लाम का 1500वां जन्मदिवस 5 सितंबर 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा। जुलूस सुबह 10 बजे तेलिया मोहल्ले से शुरू होकर नई सड़क, स्टेशन रोड, धर्म स्तूप और पुरानी सड़क होते हुए मदरसा में समाप्त होगा। शहर के इमाम सैयद मोहम्मद अनवार नदीम मूल कादरी जुलूस का नेतृत्व करेंगे। इस जुलूस…

अलीगढ़ की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद और 1857 के शहीदों की दास्तान

अलीगढ़

अलीगढ़ की शाही जामा मस्जिद केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि 1857 की पहली आज़ादी की जंग में शहीद हुए 73 स्वतंत्रता सेनानियों की यादगार जगह है। इमाम मौलाना अब्दुल जलील इसराइली ने अंग्रेज़ों के खिलाफ जिहाद का फ़तवा जारी किया और खुद लड़ाई में शहादत पाई। उनके बलिदान और योगदान को याद करते हुए जामा मस्जिद में ईसाल-ए-सवाब का आयोजन किया जाता है।

default-image

कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

चूरू

चूरू के जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के इण्डिया गठबंधन अभियान की सफलता और भाजपा पर नारा "वोट चोर गद्दी छोड़" के प्रभाव पर चर्चा की। बैठक में वर्षा से शहर में हुए नुकसान और प्रशासन की भूमिका पर भी विचार व्यक्त किए गए। बैठक में कई वरिष्ठ कांग्रेस…

रिटायर्ड न्यायाधीश अरूण कुमार पारिक ने हज़रत दीवाना शाह में पेश किए फूल व चादर

कपासन

रिटायर्ड न्यायाधीश अरूण कुमार पारिक ने अपने साथियों के साथ कपासन स्थित हज़रत दीवाना शाह र.अ. की दरगाह शरीफ में चादर और फूल पेश किए। इस दौरान जयपुर के भाजपा नेता, एडवोकेट और वक्फ कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मुल्क में अमन और सुकून की दुआ की।

कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में चार नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

पाली

पाली में कांग्रेस जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। पेमाराम माली, वसनाराम मेघवाल और मिश्रीलाल सीरवी को जिला सचिव तथा गोवर्धन लाल प्रजापत को जिला महासचिव बनाया गया। नई नियुक्तियों से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है।

default-image

सांचौर में दिन दहाडे गैंग ने युवक का किया अपहरण मांगी थी 20 लाख की फिरौती

सांचौर

सांचौर में रामदेवरा यात्रा से लौट रहे सुरेश कुमार का अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने फर्जी रकम की योजना के जरिए आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर युवक को सुरक्षित छुड़ाया।

1 30 31 32 33 34 277