“सिविल सेवा अंतरजिला बास्केटबॉल, वॉलीबॉल प्रतियोगिता- विजेता टीमें सेमीफाइनल में पहुंची”
राजस्थान राज्य अंतरजिला 10वीं सिविल सेवा बास्केटबॉल पुरुष एवं 9वीं सिविल सेवा वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले पाली में सम्पन्न हुए। बास्केटबॉल में पाली ने जैसलमेर को हराया। गंगानगर वर्सेज बीकानेर में बीकानेर विजेता, हनुमानगढ़ वर्सेज चुरू में हनुमानगढ़ विजेता, भीलवाड़ा वर्सेज बाड़मेर में बाड़मेर विजेता रही। वॉलीबॉल में डीडवाना कुचामन, उदयपुर और ब्यावर विजेता बनी। Read More
