Loading...

जयपुर हेरिटेज कांग्रेस सेवा दल का नया अध्यक्ष बने अशफाक अहमद

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। ऑल इंडिया कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने जयपुर हेरिटेज (जयपुर शहर) कांग्रेस सेवा दल का नया मुख्य संगठक (अध्यक्ष) नियुक्त किया है। अब यह जिम्मेदारी अशफाक अहमद को दी गई है। उन्होंने यह पद तत्काल प्रभाव से जाकिर बुलंद की जगह संभाला है। अशफाक अहमद पिछले दस वर्षों से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। नियुक्ति के बाद अशफ़ाक अहमद ने कहा कि आल इंडिया कांग्रेस सेवा दल ने जो विश्वास जताते हुए उन्हें जयपुर शहर अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे खरे उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे सेवा दल की विचारधारा और कांग्रेस संगठन के संदेश को जयपुर शहर की हर गली-मोहल्ले तक पहुँचाने का कार्य करेंगेअशफाक अहमद ने आल इंडिया कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत का आभार जताया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।