Loading...

दी बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर को बार काउंसिल आफ राजस्थान से राजस्थान मान्यता मिली

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। दी बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर के द्वारा बार काउंसिल आफ राजस्थान में राजस्थान एडवोकेट वेलफेयर फंड 1987 के तहत रिकॉग्निशन एंड रजिस्ट्रेशन के लिए भेजे गए प्रार्थना पत्र को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की आज दिनांक 13 सितम्बर 2025 के जनरल हाउस मीटिंग में राजस्थान एडवोकेट वेलफेयर फंड 1987 की धारा 14 के चैप्टर 4th के तहत रिकॉग्निशन एंड रजिस्ट्रेशन किया जाकर मान्यता दी गई। दी बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने बार काउंसिल आफ राजस्थान के समस्त सदस्यों व चैयरमेन भुवनेश शर्मा अतिरिक्त महाधिवक्ता राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर तथा सीनियर एडवोकेट सैयद शाहिद हसन पूर्व चेयरमैन बार कौंसिल ऑफ़ राजस्थान का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी ज्ञातव्यह की दी बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर के अध्यक्ष एडवोकेट वाहिद नकवी और सचिव एडवोकेट सिराजुद्दीन बादशाह है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।