Loading...

ताज़ातरीन

पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए मनोनीत चार प्रतिष्ठित हस्तियों को दी शुभकामनाएं नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान... Read more Read More

नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी का 82 वर्ष की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

एजेंसी। नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी का रविवार को 82 वर्ष की उम्र में लंदन में इलाज के दौरान... Read more

देश के विभिन्न शहरों में धार्मिक पलायन की समस्या

Jaipur

भारत में धार्मिक आधार पर पलायन की समस्या लगातार बढ़ रही है। जयपुर जैसे शहरों में भी राजनीतिक लाभ के लिए साम्प्रदायिक सौहार्द को तोड़ने की कोशिशें हो रही हैं। यह रिपोर्ट बताती है कि किस तरह अल्पसंख्यक वर्गों को प्रताड़ित कर सामाजिक तनाव फैलाया जा रहा है। यह प्रवृत्ति न केवल सामाजिक ताने-बाने के लिए खतरनाक है बल्कि आर्थिक व पर्यटन क्षेत्र को भी प्रभावित कर रही है।

default-image

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है- मुस्लिम फोरम

Jaipur

कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को लेकर देशभर में बहस छिड़ गई है। मुस्लिम फोरम ने फिल्म के रिलीज पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह समाज में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश है। जयपुर में फोरम ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की है। दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर फिलहाल रोक लगा दी है।

रियासतकालीन परंपरा फिर जीवंत, गोविंद देवजी के भक्तों ने पाया प्रसाद

Jaipur

जयपुर में रविवार को गोविंद देवजी के भक्तों के लिए 110 साल बाद 'ज्यौणार' की रियासतकालीन परंपरा को फिर से जीवंत किया गया। सांगानेरी गेट स्थित अग्रवाल कॉलेज परिसर में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को दाल-बाटी-चूरमे का भक्ति प्रसाद परोसा गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में संत-महात्माओं से लेकर आमजन तक ने साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया

रामगढ़ मोड़ से गढ़ गणेश तक टूटी सड़क, हादसों का इंतजार?

Jaipur

जयपुर के रामगढ़ मोड़ से गढ़ गणेश मंदिर तक जाने वाला मुख्य मार्ग गड्ढों और टूटी सड़कों से भरा पड़ा है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही के बावजूद प्रशासन की उदासीनता बनी हुई है। हाल ही में ई-रिक्शा के पलटने की घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

default-image

रामगंज में राजस्थान हजवेल्फेयर सोसायटी ने लगाया हज आवेदन शिविर

Jaipur

जयपुर के रामगंज में राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी और MEEM टीम के सहयोग से हज 2026 के लिए आवेदन शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में 50 से अधिक फार्म भरे गए और हज यात्रा के इच्छुक लोगों को आवेदन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई। सोसायटी के सचिव हाजी निज़ामुद्दीन ने बताया कि यह आयोजन हाजियों की सुविधा के लिए किया गया है।

रामगंज थाना इलाके में आपसी कहासुनी ने लिया हिंसा का रूप

Jaipur

जयपुर के रामगंज थाना इलाके में बाबू का टीबा मोहल्ले में धार्मिक आयोजन के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए 8 लोगों को हिरासत में लिया। डीसीपी नॉर्थ ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए समाज के जिम्मेदार लोगों की भूमिका अहम है।

मदरसों में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया

Jaipur

जयपुर में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की पहल पर सभी मदरसों में गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को गुरु के महत्व, गुरु दक्षिणा और जीवन में संस्कार की भूमिका के बारे में बताया गया।

default-image

उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छः पुलिसकर्मियों को “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ” अवार्ड से सम्मानित

Jaipur

जयपुर पुलिस आयुक्तालय में आयोजित समारोह में जून 2025 के "कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ" अवार्ड से छह पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इन पुलिसकर्मियों ने लूट की वारदात सुलझाने, गुमशुदा बच्चों की तलाश, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अन्तर्राज्यीय गैंग की धरपकड़ और यातायात प्रबंधन में सराहनीय कार्य किए।

1 73 74 75 76 77 151