Loading...

रामगढ़ मोड़ से गढ़ गणेश तक टूटी सड़क, हादसों का इंतजार?

Jaipur

Follow us

Share

 

  • विधायक यहां से गुज़रे, लेकिन सुधार नही हुआ

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। “जयपुर का रामगढ़ मोड़… एक अहम पर्यटक और धार्मिक मार्ग… लेकिन आजकल ये रास्ता है हादसों और उपेक्षा का प्रतीक। टूटी सड़कों से परेशान आमजन सवाल कर रहे हैं – क्या अब किसी बड़े हादसे का इंतजार है?

Advertisement

रामगढ़ मोड़ से नहर के गणेश जी तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर… ये रास्ता केवल आम राहगीरों का नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों का भी प्रिय मार्ग है… लेकिन पिछले 6 महीने से सड़क की हालत इतनी खराब है कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं…बताया जा रहा “अभी हाल ही में ई रिक्शा टूटी सड़क गड्ढे आ जाने से पलट गया था,जहां कई करीब 4 महिलाओं के चोट आ गई थी।

Advertisement

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, टूटी परतें, और बहता पानी… ये हाल है उस मार्ग का जो हर दिन हजारों लोगों को नहर के गणेश जी और गढ़ गणेश मंदिर तक लेकर जाता है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की, यहां तक कि विधायक बालमुकुंदाचार्य जी भी हाल ही में इसी मार्ग से गुज़रे, लेकिन सुधार की बजाय केवल आश्वाशन ही मिले। विधायक जी तो कल ही निकले थे यहां से… हमने खुद बताया कि सड़क का क्या हाल है… पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस रास्ते पर रोज श्रद्धालु आते हैं, वहां ये हालात सवाल खड़े करते हैं – क्या प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है?

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।