Loading...

मदरसों में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जयपुर की पहल पर आओ पहचाने भारतीय संस्कृति को कार्यक्रम के द्वितीय चरण में गुरुवार को सभी मदरसों में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जैसे विद्यार्थियों के जीवन में गुरु के महत्व के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को गुरु दक्षिणा के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि एक गुरु वह होता है जो धर्म, जाति, वर्ग आदि से ऊपर उठकर अपने विद्यार्थियों को शिक्षा देता है और उन्हें अंधकार से प्रकाश के मार्ग पर ले जाता है। इस प्रकार गुरु एकता एवं भाईचारे का संदेश देता है। व्यक्ति का जीवन संवारने के लिए गुरु का होना आवश्यक होता है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध ने बताया कि जीवन के संस्कार और शिक्षा का मूल गुरु के होने से ही निर्धारित होता है। कोई भी व्यक्ति जीवन में गुरु की कृपा से ही उन्नति कर सकता है। स्वार्थी संसार में आज भी गुरु निस्वार्थ भाव से शिक्षा सभी को बांटते हैं। गुरु हमारे लिए अपना जीवन न्योछावर कर देता है, इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनका सम्मान करें तथा उनका अनुसरण करें।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।