Loading...

ताज़ातरीन

जयपुर

जयपुर के आमेर रोड स्थित जल महल हाट बाजार में मानसून उत्सव 2025 का रंगारंग आयोजन हुआ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण और बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। राजस्थान की कला, संस्कृति और हस्तशिल्प प्रदर्शनी ने देशी-विदेशी पर्यटकों का मन मोह लिया। Read More

भामाशाह कुड़ी ने देवबक्स की ढाणी,टोडी को कम्प्यूटर भेंट किया

मनोहरपुर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भामाशाह एडवोकेट मोहनलाल कुड़ी ने देवबक्स की ढाणी, टोडी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय को कम्प्यूटर भेंट किया। इससे विद्यालय को ऑनलाइन कार्यों और विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा में बड़ा लाभ मिलेगा। ग्रामीण अंचल में इसे शिक्षा और तकनीक की नई उड़ान माना जा रहा है।

ई-रिक्शा यूनियन द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई

मनोहरपूर

मनोहरपुर में ई-रिक्शा यूनियन ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा रैली निकाली। यह रैली टोल प्लाजा से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों और चौक-चौराहों से होती हुई बस स्टैंड पुलिया पर संपन्न हुई। ई-रिक्शा चालक अनवर हुसैन तिगाला ने राष्ट्र निर्माण में सभी को योगदान देने का संदेश दिया। रैली में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालकों ने भाग लिया और देशभक्ति का जज़्बा दिखाया।

default-image

बाढ़ आपदा को लेकर एडवोकेट अब्दुल हासिब ने लोक अदालत में लगाई याचिका

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में हाल ही में आई बाढ़ आपदा को लेकर एडवोकेट अब्दुल हासिब ने स्थायी लोक अदालत में याचिका दायर की है। उन्होंने लटिया नाले पर अतिक्रमण, नगर परिषद द्वारा डंपिंग यार्ड बनाने और एलीवेटेड रोड निर्माण को बाढ़ की मुख्य वजह बताया। याचिका में नाले की सफाई, गहराई बढ़ाने, अतिक्रमण हटाने और सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की गई है। लोक अदालत ने याचिका स्वीकार कर ली है…

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाई

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए खिदमतगार ग्रुप ने आगे आकर जरूरतमंद परिवारों तक राशन किट और राहत सामग्री पहुंचाई। यह संस्था पिछले 7 वर्षों से लगातार सामाजिक सेवाओं में सक्रिय है और कोरोना काल से लेकर गरीब बच्चों की शिक्षा और शादियों तक हर स्तर पर सहयोग देती रही है।

स्वतंत्रता सेनानी रुडमल सोगण की जीवन गाथा पर आधारित स्मारिका का भव्य विमोचन

चौमूं

चौमूं में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मानव जन जागृति संस्थान द्वारा स्वतंत्रता सेनानी रुडमल सोगण की जीवन गाथा पर आधारित स्मारिका का विमोचन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि आईएएस टीकमचंद बोहरा, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों एवं शहीद वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति और समाजसेवियों के विचारों ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।

default-image

किरण यादव (सरपंच) को यादव महिला समाज में चौमूं तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया

चौमूं

जयपुर जिले की ग्राम पंचायत सान्दरसंर की सरपंच किरण यादव को सर्वसम्मति से चौमूं तहसील महिला यादव समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति जयपुर जिला महिला यादव समाज अध्यक्ष वंदना यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हुई। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों और महिलाओं ने माल्यार्पण व साल ओढ़ाकर नव नियुक्त अध्यक्ष का सम्मान किया। बैठक में महिलाओं की समाज में सक्रिय भूमिका और नेतृत्व को बढ़ावा…

फ्रेंड्स पब्लिक स्कूल में 79वा स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर के फ्रेंड्स पब्लिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि अब्दुल सईद (रि. सहायक कोषाधिकारी) और मिर्जा आलमगीर बैग रहे। अंत में बच्चों को इनाम और मिठाई वितरित की गई।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए एवं इंडिया गठबंधन में रोचक मुकाबला होगा

जयपुर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। कांग्रेस और राजद के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन AIMIM को शामिल नहीं करना चाहता, जबकि AIMIM ने 100 सीटों पर लड़ने का ऐलान कर दिया है। मुस्लिम वोटरों का झुकाव किस ओर होगा, यह चुनाव का सबसे बड़ा सवाल है। वहीं जन स्वराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर भी सक्रिय भूमिका निभा रहे…

default-image

राजस्थान हज कमेटी को कब मिलेगा चेयरमैन?

जयपुर

हज 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं लेकिन राजस्थान हज कमेटी चेयरमैन की नियुक्ति फरवरी 2025 से लंबित है। इस कारण हाजियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। कमेटी में पूर्णकालिक अधिशाषी अधिकारी भी नहीं है और अतिरिक्त चार्ज वाले अधिकारी पहले से व्यस्त हैं। यदि भाजपा अपने किसी मुस्लिम कार्यकर्ता को चेयरमैन नियुक्त करती है तो इससे पार्टी को मुस्लिम वर्ग में सकारात्मक संदेश जाएगा…

1 45 46 47 48 49 151