Loading...

ताज़ातरीन

झालावाड़

झालावाड़ की बजरंग नगर कॉलोनी में कई वर्षों से सड़क निर्माण का इंतजार है। खराब सड़कें बारिश में कीचड़ व बीमारी फैलने का कारण बन रही हैं। कॉलोनी के निवासियों ने प्रशासन से बार-बार संपर्क किया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा। वे जल्द से जल्द पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं ताकि जीवन सरल और सुरक्षित बन सके। Read More

साम्प्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारे की मिशाल बनी हरपालसर की शिव गौशाला

चूरू

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के पैतृक गांव हरपालसर की शिव गौशाला साम्प्रदायिक सौहार्द और गंगा जमूनी तहजीब की मिसाल बनी है। उन्होंने इस गौशाला को 11 लाख रुपये का अनुदान दिया, जिससे विभिन्न निर्माण और विकास कार्य संभव होंगे। कालूसर ग्राम के कायमखानी समाज ने भी सहयोग राशि प्रदान की। राजेन्द्र राठौड़ ने गौमाता की धार्मिक और आर्थिक महत्ता पर बल दिया और प्रदेश सरकार द्वारा गौशालाओं के विकास…

चूरू में चिकित्सा शिविर का आयोजन

चूरू

चूरू के राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में रविवार को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 100 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस शिविर में दृष्टि, दांत, पोषण, त्वचा और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई। जिन छात्रों में स्वास्थ्य समस्याएं मिलीं, उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ दी गईं और पांच गंभीर मरीजों को आगे उपचार के लिए रेफर किया गया। प्रधानाचार्य नियाज़ मोहम्मद ने इस पहल की सराहना की…

default-image

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कामयखानी छात्रावास में बैठक हुई

चुरू

चुरू के कायमखानी छात्रावास में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर झंडा रोहन कार्यक्रम की तैयारियों के लिए राजस्थान कायमखानी महासभा और छात्रावास कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। सुबह 9 बजे झंडा रोहन किया जाएगा, जिसमें समुदाय के कई जिम्मेदार लोग शामिल होंगे।

19वाँ ओपन माइक सेमिनार आयोजित

चूरू

चूरू के अंसारी वाटिका में हजरत मुहम्मद मुस्तफा (सल्ल) की जीवनी विषय पर 19वाँ ओपन माइक सेमिनार आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन तिलावत से हुई। जिला अध्यक्ष हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी ने नबी के जीवन के प्रेरक पहलुओं पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथियों ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने और शिक्षा की अहमियत पर विचार रखे। कार्यक्रम में कविताएँ पढ़ी गईं और कौमी एकता का संदेश भी दिया गया।…

मांगरोल मे संपन्न हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह 

मांगरोल

शनिवार को मांगरोल के मीठे कुंए के बाग में गुलाब मोहम्मद के सौजन्य से एक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में 10वीं और 12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। 12वीं में 96.20% अंक प्राप्त करने वाली छात्रा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि वनस्थली विद्यापीठ की अर्शिमा ने 10वीं में 97.33% अंक लाकर तारीफ पाई। छात्रों…

default-image

ग्राम घाघु में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

चूरू

चूरू के नजदीक ग्राम घांघू में खान क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मजीद खान राणासर ने गेंद खेलकर उद्घाटन किया। इस टूर्नामेंट में लगभग 20 टीमों के बीच मुकाबले होंगे। पहला मैच लाखाऊ और बिसाऊ के बीच खेला गया, जिसमें लाखाऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। आयोजन में हारून खान, मोसिन खान, इमरान खान सहित कई लोगों ने सहयोग किया।

अरशद खान को एन एस ए अवार्ड मिलने पर किया स्वागत

चूरू

चूरू के उसमानाबाद कॉलोनी स्थित नवज्ञान ज्योति सी.सै. स्कूल के डायरेक्टर अरशद खान को दिल्ली में राजस्थान स्तर पर बेहतरीन स्कूल संचालन के लिए नेशनल स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य में स्कूल में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें समाज के कई लोग और शिक्षाविद मौजूद रहे। वक्ताओं ने इसे संस्थान की बड़ी उपलब्धि बताया और इसे अन्य स्कूलों के लिए प्रेरणादायक करार दिया।

इंतजामिया कमेटी मस्जिद बारां भाईयान के नवनियुक्त सदर का अंजुमन ने किया इस्तकबाल

बारां

बारां में मस्जिद बारा भाईयान इंतजामिया कमेटी के चुनाव में इंसाफ मंसूरी को सर्वसम्मति से सदर चुना गया। नायब सदर मोहम्मद आबिद देशवाली और सेकेट्री समीर अली के साथ उनका मदरसा अंजुमन इस्लामिया ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में कई अंजुमन पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

default-image

कोटा युवा कांग्रेस ने स्थापना दिवस मनाया 

कोटा

कोटा में भारतीय युवक कांग्रेस का स्थापना दिवस ध्वजारोहण और 14 सूत्रीय शपथ लेकर मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोइज़ उद्दीन गुड्डू, प्रदेश महासचिव अनुराग गौतम, महिला शक्ति सुपरशी जिला अध्यक्ष रेहाना अंसारी, नगर निगम वार्ड पार्षद विनोद बुर्ट समेत कई युवा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुँह मीठा कराकर खुशी का इज़हार किया गया।

1 47 48 49 50 51 151