रोटरी क्लब ने पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
बारां में रोटरी क्लब द्वारा आर्य वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 21 पौधे लगाए गए। जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पौधारोपण को पर्यावरण, समाज और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम के दौरान गेट-टूगेदर व मीटिंग भी हुई, जिसमें भविष्य के सेवाभाव कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। Read More
