Loading...

लोहार काठेडा समाज विकास समिति की प्रथम सभा आयोजित

Jaipur

Follow us

Share

चाकसू(रॉयल पत्रिका)। लोहार काठेडा समाज विकास समिति की प्रथम सभा का आयोजन 19 जनवरी 2025 को चाकसू के अजमेरा गार्डन में किया गया था। इस सभा में आठ पार्टी के सदर, अमीन सदर टोंक हाजी रमजान, राजावाडी के सदर अहमद नूर, नया बोर्ड के सदर मुंशीजी, बुनियादी के सदर-कमरू जी, पुराना बोर्ड के सदर इब्राहिम जी, छैनाट के सदर हाजी वजीर, आजाद के सदर नजर जी, देश्तेफाक के सदर कालू जी, इत्तेफाक के खजांची इशाक भाई और और लोहार समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों ने भाग लिया। कमेटी के तरफ से मंच संचालन अध्यक्ष इशाक मुगल ने किया। समिति ने सदरों को माला और साफा पहनाकर स्वागत किया और सभी सचिव, खजांची और लोहार समाज के बड़े और प्रतिष्ठित व्यक्तियों का माला और साफा पहनाकर इस्तकबाल किया। कमेटी के तरफ से मंच संचालन अध्यक्ष इशाक मुगल ने किया। समिति ने आने वाले समय में राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं पर जोर देने का निर्णय लिया, जिनमें लाडो योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, रोजगार योजना और सामूहिक विवाह शामिल हैं। इसके अलावा, नारी कौशल योजना, लखपति हीदी योजना, विश्वकर्मा योजना और आयुष्मान कार्ड मुफ्त इलाज योजना को घर तक पहुंचाने की पहल की गई। प्रथम सभा में आए समाज के सभी सदरों ने लोहार काठेडा समाज विकास समिति के पदाधिकारी, अध्यक्ष इशाक मुगल, सचिव इकरामुद्दीन खान, केशियर मोहम्मद रफीक और वरिष्ठ कार्यकर्ता – हाजी कमरूद्दीन बिडोली, जहुरुद्दीन, पप्पूभाई-लहन नगीना भाई, शहजाद भाई शॉप, इकबाल बारवास, लतीफ मेहंदाबाद नन्हा जी-लहन उपाध्यकक्ष जाहिद चाकसू उपसचिव सलीम पांडुला, उप कैशियर शहजाद लहन, व सदस्य सलीम चितोडा, सलीम दत्तवास, नासिर भाई, अख्तर भाई इकराम भाई, इमरान भाई, शकील भाई, अजीज भाई, असलम भाई,कमरू जी, हनीफ, शाहिद, सादिक, आमीन, सईद, फिरोज भाई का माला व साफा पहना कर इस्तकबाल किया तथा कमेटी की ओर से सबका शुक्रिया अदा किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।