Loading...

मदरसा जामिया तय्यबा में बाल संसद का आयोजन

Follow us

Share

बच्चों ने सीखी लोकतंत्र की अहमियत

Advertisement

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। शास्त्री नगर स्थित नाहरी का नाका के मदरसा जामिया तय्यबा मेमोरियल स्कूल में सोमवार, 3 फरवरी को एक अनूठी पहल के तहत बाल संसद (चिल्ड्रन्स पार्लियामेंट) का चुनाव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया से रुबरु कराना था। इस चुनाव में मदरसे के छह उम्मीदवारों ने भाग लिया। चुनाव से पहले, सभी छात्र-छात्राओं को मतदान का तरीका, उम्मीदवारों के परिचय और मतपत्र के उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया। मैजिक बस फाउंडेशन की टीम, जिसमें ईशा खंडेलवाल, कुलदीप कुमार, और नरेश बागरी ने चुनाव प्रबंधन में सहयोग किया, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में जाकर अपने विजन को साझा किया, जिनमें स्कूल की बेहतरी, शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार, और छात्र हितों को प्राथमिकता देने जैसे मुद्दे शामिल थे। कुल 450 मतदाताओं ने इस चुनाव में भाग लिया और अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। चुनाव के परिणामों के बाद, चार बच्चों ने जीत हासिल की और उन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। जिनमें फोजिया खानम को प्रधानमंत्री, खुशबू को स्वास्थ्य मंत्री, अली को शिक्षा मंत्री एवं अयान को खेल मंत्री के रूप में चुना गया। चारों बच्चों ने विजयी होने के बाद सबके सामने शपथ ग्रहण की और अपने पद की जिम्मेदारियां संभाली।

Advertisement

“लोकतंत्र की सीख जरूरी”: कारी मोहम्मद इसहाक
मदरसा के संचालक कारी मोहम्मद इसहाक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “ऐसे आयोजनों से बच्चों को मतदान का महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ मिलती है। यह उन्हें भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में तैयार करता है।”

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।