Loading...

इंडिगो की फ्लाइट से 4000 फीट ऊंचाई पर गिद्ध टकराया, विमान के फ्रंट में डेंट आया

जयपुर

Follow us

Share

-इंडिगो की फ्लाइट के विमान के फ्रंट में डेंट आया, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को पक्षी से टकराने की वजह से इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना  2 जून दोपहर 1.14 बजे की है।  रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट जब रांची एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर थी, तभी उससे एक गिद्ध टकरा गया।

Advertisement

हादसा जिस समय हुआ, विमान लगभग 3 से 4 हजार फीट की ऊंचाई पर था। विमान से गिद्ध के टकराने पर पायलेट को 40 मिनट तक विमान को हवा में रखना पड़ा। इसके बाद रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। टक्कर से विमान के अगले हिस्सा में डेंट आया है। फ्लाइट में 175 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के डायरेक्टर आर आर मुंडा ने घटना की पुष्टि की है।

Advertisement

इंजीनियर विमान की जांच कर रहे एयरपोर्ट के डायरेक्टर आरआर मौर्य ने बताया कि टक्कर के बाद पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी लैंडिंग की। इंजीनियर विमान की जांच कर रहे हैं।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।