Loading...

रिलायबल एजुकेशनल ग्रुप के डायरेक्टर ज़रीफ अहमद को डॉक्टरेट और गोल्ड मेडल से सम्मानित

Jaipur

Follow us

Share

सुकेत,(रॉयल पत्रिका)। शिक्षा के क्षेत्र में अपार योगदान देने वाले रिलायबल एजुकेशनल ग्रुप के डायरेक्टर ज़रीफ अहमद को नई दिल्ली के हैबिटेट हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में शिक्षा में डॉक्टरेट की मानद उपाधि और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला है। समारोह में भारत के राजदूत डॉ. दीपक वोहरा, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार मयाराम, मैरीलैंड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. सोफी नूबानी, रजिस्ट्रार चार्ल्स ए वॉन गोइंस, चांसलर डॉ. जोहन एन कालरस, जस्टिस जेड वी खान इलाहाबाद कोर्ट, डॉ संदीप मारवा, जस्टिस जे यू खान (पूर्व जज इलाहबाद हाई कोर्ट), यशवर्धन झा, संजीव भट्टाचार्य, एच डीलम, जैसान हॉल, शंकर प्रसाद शर्मा डॉ देवेंद्र शर्मा, प्रो. कोनर्ड गुनेश, डॉ ए पी जे कलाम के सहयोगी रहे बी एस त्यागी और कई देशी-विदेशी शिक्षा और न्यायिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही। संस्था के सचिव शरीफ अहमद ने जानकारी दी कि ज़रीफ अहमद को यह सम्मान उनकी अथक मेहनत और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय योगदान के कारण मिला है। पिछले 18 वर्षों से रिलायबल एजुकेशनल ग्रुप ने सुकेत और आसपास के क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा और कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में हजारों विद्यार्थियों को सशक्त बनाने का कार्य किया है।अपने इस प्रतिष्ठित सम्मान पर ज़रीफ अहमद ने कहा, “यह मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि रिलायबल एजुकेशनल ग्रुप की पूरी टीम, विद्यार्थियों, अभिभावकों और सुकेत क्षेत्र के आशीर्वाद का परिणाम है। यह सम्मान हमारे प्रयासों की सामाजिक स्वीकार्यता का प्रमाण है, जो हमें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।” इस उपलब्धि के साथ ही, सुकेत क्षेत्र में एक नया उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में और भी सकारात्मक बदलाव ला सकता है और प्रेरणा का स्रोत बनेगा। ज़रीफ अहमद के इस सम्मान से न केवल उनकी संस्था को लाभ हुआ है, बल्कि यह पूरी शिक्षा समुदाय के लिए एक प्रेरणा है कि कड़ी मेहनत और समाज के प्रति जिम्मेदारी के साथ किया गया काम कभी न कभी मान्यता प्राप्त करता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।