युवा कांग्रेस राजस्थान ने सचिन मीणा को बनाया प्रदेश संयोजक, युवाओं में दौड़ी खुशी की लहर
सादिक हिन्दुस्तानी
सांगानेर/जयपुर (रॉयल पत्रिका)। आज कल अपने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय कांग्रेस में युवाओं पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद के निर्देश व प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया की अनुशंसा पर सांगानेर के युवाओं की धड़कन कांग्रेस के हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले, अपने समाज में पहचान रखने वाले, सक्रिय एवं जुझारू युवा नेता सचिन मीणा को राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश संयोजक बनाया गया है।साथ ही मालवीय नगर विधानसभा का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर युवाओं में काफी जोश दिखाई दे रहा है। सचिन मीणा भी आत्म विश्वास से लवरेज दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि शीर्ष नेतृत्व ने मेरे ऊपर जो विश्वास किया है। उसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। इसी के साथ पद की गरिमा बनाए रखते हुए ईमानदारी एवं जिम्मेदारी से कार्य करूंगा
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
