Loading...

साहित्यकार रिज़वान ऐजाज़ी को मिला ‘अटल तिरंगा सम्मान’,

जयपुर

Follow us

Share

 

  • जयपुर में हुआ भव्य सम्मान समारोह

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)।प्रख्यात लेखक और साहित्यकार रिज़वान ऐजाज़ी को प्रतिष्ठित ‘अटल तिरंगा सम्मान’ से नवाज़े जाने की खुशी में शनिवार 31 मई को जयपुर के राजापार्क स्थित पिंक कैफे में एक भव्य बधाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर रिटायर्ड जज राव उस्मान, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के.के. पाठक, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी ए.आर.खान, डॉ. रहीम खान समेत कई गणमान्य हस्तियों ने उन्हें गांधी टोपी पहनाकर, मालाएं और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन एआर वेलफेयर सोसाइटी और पीएमसी सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 26 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी हॉल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्वर्ण जयंती पर ‘सैल्यूट तिरंगा’ संगठन द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किया गया था। दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने रिज़वान ऐजाज़ी को यह सम्मान साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किया। यह सम्मान देश भर के 30 विशिष्ट व्यक्तियों को दिया गया है, जिनमें रिज़वान ऐजाज़ी अकेले मुस्लिम प्रतिनिधि हैं।

Advertisement

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।