विश्व होम्योपैथिक दिवस मनाया, परामर्श व उपचार शिविर आयोजित
सांचौर, (रॉयल पत्रिका)। विश्व होम्योपैथिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश सोलंकी के द्वारा होम्योपैथी के जानकार डॉक्टर हैनीमैन सर की जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही होम्योपैथी एक प्राकृतिक पैथी है इसके प्रचार-प्रसार के लिए लोगों में जागरूकता लाने के तहत मानव के जीवन में होम्योपैथी की उपयोगीता के बारे में बताया एवं समस्त होम्योपैथिक चिकित्सकों ने एक दूसरों को बधाई देकर शुभकामनाएं व्यक्ति और यह चिकित्सा पद्धति हानि रहित है जिसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है एवं यह बडे वृद्ध महिला पुरूष बच्चे सभी ले सकते है एवं अपने रोग एवं रोग की जड़ को समूल नष्ट करके निजात पा सकते है। शिवम होम्योपैथिक क्लीनिक पर निशुल्क परामर्श व उपचार शिविर रखा। जिसमें बड़ी सख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया एवं साथी ही नशे के भंयकर दुष्परिणाम के बारे में भी जानकारी दी। क्षेत्रवासियों से यह भी अपील की समाज का कोई भी वर्ग नशे से दुर रहे क्योकि नशा की लत एक ऐसी बीमारी है जो ऐसे गर्त में धकेल देती है कि वापस उसमें से निकलना बड़ा मुश्किल है और इसकी लत लगने के बाद इसका कोई यू टर्न नहीं है इसलिए नवयुवकों को नशा मुक्त जीवन जीने की अपील की एवं राष्ट्र को भी नशा मुक्त बनाने में सकारात्मक योगदान देने की अपील की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
