Loading...

कई दिनों से लटक रहे तार और टूटे पोल को हटाया, जनहानि की सम्भावना हुई समाप्त

सुकेत

Follow us

Share

डॉक्टर तोहिद

Advertisement

सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। नगर पालिका मंडी के पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 35 का दौरा किया। वहां पर वार्ड वासी भेरूलाल पारेता, सुरेंद्र सिंह सिसोदिया व पंकज पारेता सहित कई लोगों ने एक टूटे पोल व लटके तारों की समस्याएं बताई और कहा कि यह पोल कई सालों से लटक रहा है, किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। टूटे पोल और लटके तार की वजह से आए दिन जन हानि होने की संभावनाएं बनी रहती है। नगर पालिका अध्यक्ष अकलेश मेडतवाल ने समस्या सुन तुरंत ही बिजली बोर्ड के अधिकारियों को अवगत कराया और मौके पर टूटा पोल और केबल को हटाया। केबल और बिजली का पोल हटाने से जनहानि की जो सम्भावना हमेशा बनी रहती थी वह समस्या अब समाप्त हो जाएगी। सभी वार्डवासियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।