Loading...

क्या सांगानेर की हस्तकला पर छाया संकट दूर करेंगे मुख्यमंत्री?

Jaipur

Follow us

Share

मोहम्मद सादिक हिंदुस्तानी

सांगानेर (रॉयल पत्रिका)। बढ़ता राजस्थान कार्यक्रम की सफलता पर कामयाबी के झंडा गाड़ने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। सांगानेर विधायक और मुख्यमंत्री के नाते सांगानेर की जनता गर्व महसूस कर रही है। हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दो ऐसे मुख्य कार्यों को अंजाम दिया है। जिससे केंद्र की भाजपा सरकार ने भी सराहना की है। एक राजस्थान की सात विधानसभा उपचुनाव में विजय हासिल करके एवं राइजिंग राजस्थान का सफल कार्यक्रम को अंजाम देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वास जीत लिया एवं भाजपा में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अब सिर्फ सांगानेर का विकास ,उद्योग एवं हस्तकला पर छाए संकट के बादलों का निराकरण करके अपनी विधानसभा की जनता का विश्वास हासिल करना रह गया है। इसके लिए एक विशेष पैकेज का इंतजाम किया जा रहा है। जिससे सांगानेर के विकास में चार चांद लगना निश्चित है। अभी थोड़ा समय जरूर लग रहा है। लेकिन सांगानेर को विकास के पथ पर अग्रसर होने में कोई रोडा नहीं अटका सकता। यह हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गारंटी है। यह सर्व विदित है कि सांगानेर के उद्योगों की समाप्ति और उससे जुड़े 5 लाख रोजगार का मुद्दा वास्तव में चिंता का विषय है। इस गंभीर समस्या को हल करना बहुत जरूरी है। एक वर्षीय भजनलाल सरकार राजस्थान के विकास में मील का पत्थर साबित हो रही है। रही बात राज्य के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की उसके लिए दिन-रात मजबूती से कार्य करने के अथक प्रयास जारी है। इसी के साथ अब सांगानेर जैसे क्षेत्र में वास्तविक समस्याओं पर ठोस कार्यवाही होना लाजिमी है जोकि धरातल पर दिखाई दे। सांगानेर क्षेत्र जो कभी अपनी हस्तकला और उद्योगों के लिए प्रसिद्ध था, आज संकट में है। अगर सांगानेर विधायक एवं मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र की गिरती औद्योगिक स्थिति पर ध्यान नहीं दिया तो यह केवल यहां के लोगों के जीवन पर ही नहीं बल्कि राजस्थान की समृद्धि, सांस्कृतिक और औद्योगिक धरोहर पर भी बड़ा आघात होगा। यह बहुत ही विचारणीय प्रश्न है। इस पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री हर दिन एक नया संकल्प लेने की बात कर रहे हैं तो, निश्चित ही सांगानेर के विकास का विशेष संकल्प उनकी सूची में शामिल होगा है। यहां के 5 लाख लोगों के रोजगार की चिंता उनके राजनीतिक प्राथमिकताओं में जरूर शामिल होगा। ऐसा सांगानेर की जनता को पूर्ण विश्वास है। सांगानेर के उद्योग धंधों को बचाने के लिए ठोस नीतियां, विशेष सहायता, योजनाएं और स्वच्छ उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। अगर सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो यह क्षेत्र केवल इतिहास का एक काला अध्याय बनकर रह जाएगा। अगर अभी भी सांगानेर का विकास नहीं हुआ तो आगे आने वाला समय सांगानेर के विकास में भस्मासुर बनकर सांगानेर के निवासियों को हमेशा यादगार बना रहेगा। जिसका पीछा छुड़ाना बहुत ही दुश्वार होगा। यह सांगानेर का स्वर्ण युग चल रहा है। महापौर भाजपा का, विधायक भाजपा का, सांसद भाजपा का, मुख्यमंत्री भाजपा का और तो और प्रधानमंत्री भाजपा का,पांच इंजन की सरकार के होने पर भी सांगानेर का विकास नहीं हुआ तो, इससे बड़ा सांगानेर की जनता का दुर्भाग्य नहीं हो सकता। आने वाले चार वर्षो में सांगानेर की जनता को बहुत आस है कि अब तो मुख्यमंत्री सांगानेर का जरुर कल्याण करेंगे। जिससे सांगानेर ये स्वर्ण काल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो सकेगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।