राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी का साइलेंट अटैक से निधन
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी का आज सुबह निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनको एसएमएस हॉस्पिटल लेकर जाया जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में प्राइवेट हॉस्पिटल (दुर्लभजी) नजदीक पड़ने पर उन्हें वहां लेकर गए। यहां कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया।
सूत्रों के मुताबिक प्रीति कुमारी रात में भोजन करने के बाद सो गई थी। सुबह उठी नहीं। परिजनों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया तो कोई रेस्पोंस नहीं आया। इसके बाद उन्हें परिजन हॉस्पिटल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।

साइलेंट अटैक से मौत
डॉक्टरों की मानें तो प्रीति कुमारी को को साइलेंट अटैक आया है, इसके कारण वे रात में सोने के बाद ही उनकी डेथ हो गई। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की एक टीम सुबह मंत्री के घर भी पहुंची, जहां उनको प्राथमिक ट्रीटमेंट भी दिया। लेकिन कोई रेस्पोंस नहीं आने के बाद उनको हॉस्पिटल लेकर आया गया।
1982 में हुआ था विवाह

फरवरी 1982 में गजेंद्र सिंह और प्रीति कुमारी का विवाह हुआ था। उनका एक पुत्र धनंजय सिंह खींवसर वर्तमान में जोधपुर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चुने गए है। धनंजय के अलावा इनकी एक पुत्री भी है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
